रविवार, 1 अप्रैल 2018

मौत से मुकाबला 12: पुराने मुर्दों का जागना

आत्मा को सारे राज पता होते हैं क्योंकि बंदिशें जिस्मानी होती हैं रूहानी नहीं। सेंटीपल नाम का एक युवक नार्नियो जुंदाहो नाम के तांत्रिक के पास गया। उसे एक लड़की से प्यार था जो उससे नफरत करती थी। नार्नियों ने उसे एक शोरबा दिया और कहा कि किसी तरह से ये उसे पिला देना पर यदि ऐसा न हो पाया तो आने वाली कयामत का जवाबदार वो खुद होगा। सेंटीपल खुशी-खुशी लौटा। वो जल्दी में था सो वो स्वयं सबसे पहले उस लड़की के घर जा पहुंचा। उसने लड़की से कहा कि वो इसे हमेशा के लिए छोड़कर चला जाएगा। बस वो उसके साथ थोड़ी वाइन पी ले। लड़की जिसका नाम शीबा था वो तैयार हो गई। शीबा दो गिलासों में शराब लेकर आई। इस पर सेंटीपल ने उससे कहा कि वो कुछ नमकीन भी लेकर आए। शीबा अंदर गई तो उसने शोरबा शराब में मिला दिया। शीबा बाहर आई उसके हाथ में कुछ चिप्स थे। वो उन्हें रखकर बैठ गई। सेंटीपल चाहता था कि शीबा वाइन को पी जाए। पर जो हुआ वो कुछ ऐसा था जिसको सोचा भी नहीं जा सकता था। शीबा का आंटी घर में उसी वक्त आ गई। उसने चिप्स और वाइन देखे तो रुक न सकी और वाइन गटागट पी गई। वाइन पीने के बाद उसका जी मचलने लगा। उसने सेंटीपल को ढकेल कर नीचे गिरा दिया और उसके साथ सहवास करने लगी। उसने अपने कपड़े उतारने की कोशिश की। कुछ उतरे नहीं उतरे तो उसने उनको फाड़ दिया। सेंटीपल घबराकर उसे ढकेलकर बाहर की ओर भागा। आंटी भी उसके पीछे भागी। उस छोटे से द्वीप के कस्बाई इलाके में दिनभर सेंटिपल भागता रहा और शीबा की अद्र्धनग्र आंटी उसका पीछा करती रही। इसके बाद आंटी ने आत्महत्या कर ली। कंगारू कोर्ट ने सेंटिपल को समुद्र किनारे सिर तक दफ् न करवा दिया। आती लहरों ने उसे डुबा डाला और तांत्रिक जुंदाहो को क्रूस पर चढ़ा दिया गया। बैन रस लेकर इस कहानी को सुनाता था। दूसरी दुनिया को छेडऩा आग से खेलने जैसा था। ये सीख है।
एडम धीरे से बोला- उस दिन जब हम हब्शी के घर में फंस गए थे। वो हब्शी लड़की के साथ भीतर गया जहां एक जरूरत से ज्यादा कठोर, बेतरतीब शैया पर वो दोनों दो जिस्म से एक जिस्म और एक रूह हो गए। हब्शी लड़की ने उससे कहा कि वो अपने दोनों दोस्तों और उस हब्शी की हत्या कर दे। (हमें अपनी हत्या करने की हब्शी लड़की बात पर यकीन नहीं हुआ। क्योंकि जो हत्या कर उसे छुपा सकता है वो झूठ भी बोल सकता है हमारी सहानुभूति के लिए। ) पर उसने ऐसा करने से इंकार कर दिया। लड़की ने उसे कहा कि वो उसे अपना सबकुछ दे देगी। जिस्म तो उसके हवाले है ही पैसा और ये घर भी। एडम ने इससे पूरी तरह इंकार कर दिया। इसके बाद वो लड़की गुस्से में आ गई और एडम पर सवार हो गई। वो उसे अतिरिक्त रूप से अमानवीय सहवास के लिए उत्तेजित करने लगी। एडम ने उसे धक्का मारा। उसका सिर किसी चीज से टकराकर फूट गया। वो गिर गई अचेत सी। एडम वहां से बाहर आया और हमारे साथ भाग निकला। इसके बाद शायद हब्शी वहां आया। वो अंदर गया। लड़की की लाश देखकर शायद वो घबरा गया। साथ आए लोगों ने उसे पकड़ लिया। उनमें हाथापाई हुई जिसमें हब्शी मर गया। वहां की जायदाद उनके हवाले हो गई। हम एडम से अब उतने मित्रवत नहीं रहने वाले थे जितना पहले थे। अब जोनाथन की बारी थी- उसके लिये वाक्य उभरा- एक मजबूर वेश्या का पाप, एक शोषित यूनक, जिसने भाभी के साथ पाप किया पर उसके मन की आग बुझाई। एक मजबूर पागल बहन का भाई।
जोनाथन चुप रहा। अब कहो अपनी कहानी, एडम बोला। जोनाथन बोला- उसके घर में वो मंझला है। बड़ा भाई और छोटी पागल बहन। वो एक वेश्या का बेटा है, जो न जाने किसकी हवस का परिणाम है, उसका पिता एक नामर्द था। उसके क्रूर भाई, जो उसे प्रताडि़त ही करता था, की शादी हुई पर वो उसकी पत्नी को संतुष्ट करने में समर्थ नहीं था। उसकी भाभी ने अपनी हवस मिटाने के लिए जोनाथन का उपयोग किया। जोनाथन एक अधूरा पुरुष है। भाभी के शोषण का वो शिकार रहा। पर इससे घर की इज्जत बनी रही भले ही जोनाथन की इज्जत लुटती रही। एक दिन समुद्री बुखार से उसकी मौत हो गई। पागल बहन एक अंकल के यहां रहती है, जिसके लिये वो काम करता है और पैसे भेजता है। बहन भी न जाने किस हाल में होगी। भाई कहां है उसे कुछ भी पता नहीं है? अब मेरी बारी थी- मैं घबराया हुआ था। अब गोटी घूमी जो सामने आया उसे देखकर सभी आश्चर्य में पड़ गए। गोटी ने कहा- शापित,शापित, शापित, जो जीवित ही नहीं उसका क्या व्यक्तित्व? शाप कैसा शाप? मैंने पूछा। अब चार्ट पर वाक्य उभरा। तीन दोस्त, एक मेला, एक हसीना, एक जिप्सीभविष्यवक्ता बुढिय़ा, एक दलाल हब्शी, एक खानाबदोश गडरिया, एक छलावा और शाप पेरिस, पेरिस, पेरिस। वो पूरा दृश्य मेरी आंखों में घूमा और वर्तमान मेरी आंखों में समा गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कुएं का रहस्य

दोनों लापता दोस्तों का आज तक पता नहीं चला है। पर लोगों को आज भी उस सड़क पर जाने में डर लगता है। कुछ दुस्साहसियों ने वहां से गुजरने की कोशिश ...