रविवार, 1 अप्रैल 2018

मौत से मुकाबला-11: रहस्यों का पटाक्षेप

आत्मा किसी दूसरी दुनिया की चीज है जिसे इस दुनिया में लाना या उसे सोते से जगाना खतरनाक है। अपने समय का भविष्य वक्ता नोस्त्रेडेमस प्रचलित भाषा में नास्त्रेदमस दूसरी दुनिया की चीजों को इस दुनिया में लाने का खामियाजा भुगत चुका था। हम सोने जा ही रहे थे कि एकाएक एक भयंकर आवाज सुनाई दी और जहाज हिल गया। एडम ने बताया कि कोई नर व्हेल जहाज को देखकर मित्रवत् इसे समझने के लिए इसका मुआयना कर रहा है। कुछ सालों पहले तक माना जाता था कि ये समुद्री शैतान का काम है पर अब विज्ञान की उन्नति के साथ प्रचलित मान्यताओं और मिथकों का अंत हो रहा है। अब तो धीरे-धीरे धर्म की मान्यताओं का भी अंत हो रहा है। नोबल एक प्रोटेस्टेंट था और कैथॉलिक मान्यताओं का मजाक उड़ाता था। उसका कहना था कि बहुत जल्द विज्ञान इनकी मान्यताओं की धज्जियां उड़ा देगा और ये समाप्त हो जाएंगे। हमें इससे क्या?
हमने लिथुआनिया के क्लाइपेडा में रुकने का निश्चिय किया था। मैं सो ही रहा था कि भागमभाग की आवाज आई और हमारे जहाज का घंटा बजा। मैं बाहर की ओर दौड़ा तो देखा बरसात की बूंदे हमारा स्वागत कर रही थीं। हम अभी समुद्र में ही थे। यहां डेक पर एक विशाल कंपास आप लोगों की भाषा में कुतुबनुमा था जिसको पढऩा मुझे नहीं आता था पर इतना निश्चित था कि क्लाइपेडा से हम कुछ ही दूर थे। हमने जहाज के पर्दों को ठीक करना शुरू कर दिया। इस जहाज में एक स्टीम इंजन भी था। बरसात जल्द ही बंद भी हो गई। हम लोग नेवल के पास हॉल में थे। नेवल आज बेहद शांत था। जानते हो मैं आज इस जहाज का मालिक क्यों हूं? पता नहीं एडम ने कहा। मैंने कभी रुकना नहीं सीखा। मैं एक वॉकिंग योद्धा का बेटा हूं। हम सब चौंक गए। मेरे पूर्वजों ने समुद्रों पर राज किया। मेरे पूर्वजों ने बहुत लोगों को लूटा। मेरे पिता ने थॉर का वीरता से सामना किया पर दुर्भाग्य था कि वाइकिंग समाप्त होते चले गए। मेरे पिता, बड़े भाई ग्राहम, मां अमीबा, बड़ी बहन मैरी और मेरे छोटे से 10 साल के अंकल लियोन को लेकर भागे और छुपकर फ्रांस भाग गए वहां एम्स्टरडम में हमारा परिवार रहने लगा। पिता डेन हाग में बने पार्ट पर जाते और मजदूरी करते। ग्राहम भी वहीं मजदूरी करते। धीरे-धीरे ग्राहम की हालत बिगड़ गई और वो मर गए। फ्रांस में किंग के खिलाफ नेपोलियन महान ने जंग छेड़ी और स्थिति बिगड़ी गईं। मैरी की शादी वहीं के एक मजदूर पीटर से हुई। पीटर ने मैरी को बहुत तंग किया और अपने दोस्तों से पैसे लेकर उनको मैरी देने लगा। मैरी बदनाम हो गई। बाद में उसने शोक नहीं किया और शराबखाने के मालिक की मिस्ट्रेस बन कर वहां की मालकिन हो गईं। पिता नहीं चाहते थे पर मैरी ने परिवार की मदद की। लियोन ने वहीं शराबखाने में काम किया और लिवीया नाम की डांसर से शादी की।
मैं पहले मजदूरी करता था फिर उसके बाद मैंने तस्करी शुरू की। मैं यहां-वहां यात्राएं करता और गैरकानूनी सामान छिपाकर इधर का उधर पार कर देता। मेरा नाम बदनाम ब्लैक टॉम बिल्ला पड़ गया। मैंने पैसा जमा किया। एक बेसहारा लड़की नटाला से शादी की पर नटाला धोखेबाज निकली। वो पुर्तगाल के नाविक के साथ भाग गई। जाते-जाते उसने मुझे एक खत लिखा था जिसमें सिर्फ एक वाक्य था- वा पारा ओ इनफेरनो। यानी गो टू हेल। बस एक चीज मेरे पास रह गई मेरी बेटी। मैं रुका नहीं मैंने बहुत मेहनत की। बेटी को पढऩे के लिए फ्रांस की युनिवर्सिटी में भेजा जो एक क्रांतिकारी निर्णय था। खैर, मैं तुम लोगों से यही कहना चाहता हूं कभी रुकना नहीं। लियोन कहां है? फॉरेसो ने पूछा। वो अब कब्र में सो रहे हैं। उनके बच्चे नहीं थे। एक पालिता बेटा था जो नेपोलियन की बेवकूफी का शिकार हो गया। हम लोगों को अब यहां शायद कुछ दिन रुकना पड़े। कुछ देर में हमारे छोटे से जहाज ने लंगर डाल दिया। वहां की नेवल सिक्यूरिटीज ने दस्तावेजों को जांचा। कुछ पैसे भी लिये। दिन का ढलना कुदरत का निजाम है। रात हुई। शाम को ही डार्विन नाम के एक दलाल ने नेवल और उन तीन बंदरों से सौंदा किया और वो उसके साथ चले गए। ये औरतों का दलाल था। पैसा दो और ऐश करो। जहाज पर अब मैं, जोनाथन और एडम ही थे। जोनाथन एक चार्ट लाया। जिसमें अल्फाबेट, न्यूमरल्स और कुछ चिन्ह थे। जोनाथन ने मोमबत्तियां जलाई। एक गोट रखी जिस पर हम तीनों ने उंगली रखी। देखो ये आत्मा से संपर्क करने का सबसे आसान पर खतरनाक तरीका है। इसे प्लेनचैट कहा जाता है। ये गोटी एक आत्मा की मर्जी से चार्ट पर घूमेगी और वाक्य बनाएगी। जिससे हम उससे बात कर सकेंगे। याद रहे कोई भी बीच में उठेगा नहीं वर्ना...। हम समझ गए। हिक स्पिरिटस एस्ट- जोनाथन बड़बड़ाने लगा। ये खौफजदा करने वाला था। हम जहाज के तहखाने में थे। हमने आंखे बंद कर ली। कुछ लम्हों के बाद गोटी उंगली के नीचे महसूस नहीं हुई। हमने आंखें खोलीं, गोटी यहां है ही नहीं। कहां गई? हम सकपकाए। तब जोनाथन ने चुपके से इशाारा किया। गोटी, इंट्री से होती हुई चार्ट में प्रवेश कर गई। अब बातचीत शुरू हुई। हलो....गोटी चार्ट पर घूमी हलो। इसकी विश्वनीयता को मापने के लिए हमने उससे कहा कि वो हम तीनों के ऐसे राज बताए जो हम एक-दूसरे के बारे में न जानते हों। घड़ी के हिसाब से एडम, जोनाथन के बाद मेरी बारी थी। एडम के बारे में कुछ कहिये जो हम न जानते हों। गोटी कुछ देर रुकी। इसके बाद शब्द उभरा किलर: बेड बॉबे किलर। हमने एडम का मुंह देखा। एडम बोला-झूठ है बिलकुल झूठ है। ये सब बकवास है। वो उठने लगा तो जोनाथन ने उसे पकड़कर बिठाया। एडम, सच बताओ? ये बात हम किसी को नहीं बताएंगे। एडम गंभीर हुआ- हां ये सच है। मैं और जोनाथन सकपका गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कुएं का रहस्य

दोनों लापता दोस्तों का आज तक पता नहीं चला है। पर लोगों को आज भी उस सड़क पर जाने में डर लगता है। कुछ दुस्साहसियों ने वहां से गुजरने की कोशिश ...