मंगलवार, 24 अक्तूबर 2017

मौत से मुकाबला: भाग 1


हम सभी घबराए हुए थे। घबराएं भी क्यों नहीं हमारे चार साथी बीच समुद्र में हमारे छोटे से जहाज से गायब हो चुके थे वो भी बिना किसी सूचना के। अब जहाज पर खलासी के बतौर सिर्फ तीन लोग ही बचे थे मैं, एडम और जोनाथन। बाकी तीन हमारे मालिक जैसे थे, जहाज का और हमारा मालिक नेवल स्पार्ट, उसकी बेइंतहा खूबसूरत बेटी एंजिला और वो जिससे हमको सबसे ज्यादा डर लगता था, भगवान और शैतान से भी ज्यादा, बार्बरस बदनाम।
उस रात न जाने क्यों जहाज के मेन हॉल में कोई नहीं था। मौका देखकर जोनाथन एक चार्ट लेकर वहां आया। मैं और एडम जहाज के भविष्य और समुद्र के खूंखार मिजाज पर चर्चा कर रहे थे जो आज ज्यादा ही भयंकर लग रहा था। मानों हर लहर गा रही थी आओ मौत की बाहों में पुकारती तुमको आओ। हमें लग रहा था हमारे चारों साथी जो गायब थे हमको पुकार रहे थे और कह रहे थे आओ हमारे पास नर्क की गहराइयों में। जोनाथन से चार्ट बिछाया, आओ हम अपना भविष्य जानें। मैंने देखा वो एक प्लेन चैट का चार्ट था। समुद्र में आत्माएं धरती से सौगुना अधिक ताकतवर होती हैं। हे मजाक मत करो, एडम बोला। वो मेरी ही तरह परेशान था। नहीं यार तुम इसे मजाक ही मान लो पर एकबार मेरे साथ इस पर आत्मा को बुलाओ मुझे उससे कुछ पूछना है। मैं और एडम इस बात को पसंद नहीं कर रहे थे पर न जाने क्यों हम उसे साथ बैठ गए। शायद हमें आने वाली कयामत की खबर नहीं थी। हमनेे गोटी पर हाथ रखा। यहां एक आत्मा है...यहां एक आत्मा है....जोनाथन बुदबुदाया। हमने आंखें बंद कर रखी थीं। अचानक ऐसा लगा गोटी हमारी उंगली के नीचे नहीं है हमने आंखें खोलीं। गोटी चार्ट पर आ चुकी थी। हम चुप थे क्योंकि काम जोनाथन को था। फेथ..फेथ..फेथ आप यहां हैं? जोनाथन ने पूछा। गोटी यस पर टिक गई। जोनाथन ने विजेता की तरह हमारा मुंह देखा। फेथ..फेथ..फेथ आपका नाम। गोटी डी पर धीरे से जाकर रुकी और फिर ई, वी, आई और एल को तेजी से पार कर गई। जोनाथन ने हमारा मुंह देखा। आपका जन्म कब हुआ था फेथ..। गोटी एन पर धीरे से जाकर रुकी और फिर ई,वी,ई, आर को तेजी से पार कर गई फिर एक वाक्य उभरा नेवर डॉय नेवर बॉर्न। एक लहर ने पूरे समुद्र जहाज को कंपा दिया। आप कहां से आए हैं...डूम्स हेल। जोनाथन ने फीके और डर से पीले पड़े मुंह से मुझे और एडम को देखा। हम तीनों एक दूसरे का मुंह ताक रहे थे। हमारे जहाज का भविष्य क्या है? जोनाथन ने बात बदलते हुए पूछा। चार्ट पर जो उभरा वो हमारे होश उड़ानेवाला था। डिस्ट्रक्शन..एंड...टोटल एपोक्लिप्स(विनाश..और..संपूर्ण महाविनाश)। हमारा भविष्य, जोनाथन का मुंह पीला पड़ चुका था। डेथ...ए डेथ वन नेवर एक्सपेक्ट टू बी हेप्पन....(मौत..एक ऐसी मौत जिसके बारेमें कोई सोच भी नहीं सकता)। जोनाथन एकदम खड़ा हो गया जो प्लेनचेट के नियम के बिलकुल विरुद्ध था। जोनाथन रुको, एडम चिल्लाया। जोनाथन भागा। उसके पीछे एडम और फिर मैं। एक भयंकर लहर आई और पूरा जहाज हिल उठा। हमें भयंकर रूप से गोलियां चलने की आवाज आई। हम तीनों बाहर निकलकर पीछे की ओर भागे। मैंने भागते हुए खिड़की से हॉल में देखा। एंजिला और बार्बरस बदनाम अब वहां थे। बार्बरस एंजिला की ओर बढ़ रहा था और वो पीछे जा रही थी। अब मैँ तुम्हे बताऊंगा कामुक कुतिया कि बारस, बार्बरस का छोटा नाम, क्या चीज है? मैं उसकी कोई मदद नहीं कर सकता था। हमें ये भी नहीं मालूम था कि नेवल कहां है? मैंने घबराकर एक हवा से भरा जीवनरक्षक गुब्बारा पकड़ा और अपने आप को समुद्र को सौंप दिया। दोस्तों इस छोटी सी कहानी को पढ़कर आपके मन उत्सुकता तो अवश्य ही जागी होगी। अगर आप जानना चाहते हैं कि ये पूरी रोमांचक कहानी क्या है? तो कमेंट्स के जरिये मुझे अवगत कराएं। मैं आपको पूरी कहानी सुनाऊंगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कुएं का रहस्य

दोनों लापता दोस्तों का आज तक पता नहीं चला है। पर लोगों को आज भी उस सड़क पर जाने में डर लगता है। कुछ दुस्साहसियों ने वहां से गुजरने की कोशिश ...