गुरुवार, 7 जून 2018

मौत से मुकाबला 15: महापतन की शुरुआत

बारस पर वारंट था। उस पर आरोप था कि उसने लंदन के सर रैंक के एक व्यापारी को ठगा है। इसी के साथ उस पर लगा कैनिबलइज्म यानी आदमखोरी का मामला भी फिर से उठ गया था। कॉमनवेल्थ और ब्रिटिश कॉलोनियल क्षेत्रों में उसकी खोज तेजी से चल रही थी। उसको यहां से बचाकर निकलना था और उसे ये बात पता थी कि थॉर ने जब ब्रिटिश कॉलोनियल क्षेत्र के लोगों को लूटा और मारकाट मचाई थी तो नेवल उसके साथ था। नेवल को छोड़कर सभी व्यापारी इंग्लैंड में कारावास की सजा काट रहे थे। थॉर के बारे में पता चला कि थॉर पर बने मामले को कमजोर बनाया जा रहा है और उसके साथियों को फंसाया जा रहा है। थॉर ने महारानी के साथ कोई गुप्त समझौता किया था। खैर, एंजिला युनिवर्सिटी से भागकर आई थी। उसको न जाने क्यों किसी अनहोनी का डर सता रहा था। वो पैसे के लिए परेशान हो रही थी तब बारस उसे मिला और उसे लेकर यहां आ धमका। बारस से नेवल ने ये जानने की कोशिश की कि उसे उसका पता कैसे चला? बारस ने उसको क्रिप्टन के बारे में बताया जिसने उसे यहां देखा था। क्रिप्टन किसी समय नेवल का सहयोगी हुआ करता था। इन दोनों ने मिलकर बहुत से व्यवसायिक अभियानों को सफलतापूर्वक पूरा किया था। बाद में वो नेवल से अलग हो गया। उसने इंडियन गिरमिटिया मजदूरों को खरीदने-बेचने का काम शुरू कर दिया और अब वो एक प्रतिष्ठित व्यापारी था। खास बात ये थी कि क्रिप्टन के कारण ही नेवल से उसकी पत्नी नटाला दूर हुई और वो क्रिप्टन की पत्नी हो गयी। यहीं से एक दुश्मनी का बीज पड़ा। नेवल ने क्रिप्टन को नुकसान भी पहुंचाया। नेवल ने क्रिप्टन के खिलाफ ओलिवर कोलंबस नाम के अमेरिकी की मदद की जिसने क्रिप्टन को व्यवसाय में हर मोड़ पर मात दी। क्रिप्टन ने अपनी पत्नी नटालाजो कभी नेवल की पत्नी थी से इस बात को लेकर झगड़ा किया तो वो नेवल के पास वापस आई और उसे कहा कि वो ऐसा करना बंद कर दे। नेवल ने उसे एक भरपूर किस किया और उसे कहा कि वो उसे हासिल करने के लिए ही ये सब कर रहा है। वो नटाला से आज भी बेहद प्यार करता है और उसे वापस पाना चाहता है। पर नटाला ने उसे फिर से लूजर कहा और चली गई। उसने जाते-जाते धमकी दी कि अगर उसने ओलिवर की मदद नहीं रोकी तो परिणाम गंभीर होंगे। नेवल ने ओलिवर की मदद अब और वृहद स्तर पर शुरू कर दी। वो अपने सारे व्यापारी संबंधों का फायदा ओलिवर को देने लगा। अंतत: एक दिन पता चला कि नटाला ने सेंट्रल हॉल की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली और क्रिप्टन का व्यवसाय चौपट हो गया वो अब छोटे-मोटे व्यवसाय कर अपनी जिंदगी चला रहा था। बस एक बात का दु:ख था नटाला ने नेवल को एंजिला का तोहफा दिया पर वो क्रिप्टन को एक बच्चा भी न दे सकी। ओलिवर अब अमेरिका में है और नेवल का शुक्रगुजार है। ये बातें हमको नोबल ने बताई थी।
खैर, आप लोगों को आश्चर्य होता होगा कि हम समुद्र में क्या खाते थे? पीने का पानी कहां से आता था। आपको बताना चाहता हूं कि नेवल ने खाने के लिए पहले आलू खरीदे थे जिनको भट्टी वाले बॉयलर में उबालकर नमक और मसाला डालकर हम खाते थे। अब खुशी की बात थी कि हमारे पास कार्न और चावल के साथ आयातित दाल थी जिससे हम कभी खिचड़ी भी बनाकर खा लेते थे। खाना बनाने का काम फॉरेसो और नोबल के हाथ में था। पानी हम पास से पोर्ट से खरीदकर एक विशाल टैंक में जमा कर लिया करते थे। इससे पेयजल की आपूर्ति होती थी।
बारस आया तो नेवल की चिंता बढ़ गई। चिंता इस बात को लेकर नहीं थी वो इंग्लैंड के निशाने पर था। उसे चिंता बारस के आगमन को लेकर थी। बारस चाहता तो वो किसी के भी साथ भाग सकता था। कहीं एंजिला को लेकर तो उसके इरादे खतरनाक नहीं हैं। एंजिला, घोड़ी के दूध की तरह आकर्षित करने वाली थी। मानों हुस्न की मलिका एफ्रोडाइट ही सामने आ गई हो। लंबे कद की, गहरी आंखों वाली, सुनहरे बाल, गुलाबी भरे होंठ इस पर न जाने क्यों एक मादकता का अहसास जो उसे देखते ही होने लगता था।
बारस जहाज पर रहता और हमारे कामों को देखता और ज्यादातर हमारे कामों में नुक्स निकालने की कोशिश करता। नेवल भी न जाने क्यों उसकी बातों को मानने लगा था। वो जो कहता नेवल पर उसकी सहमति जायज ही होती थी। नेवल दिनभर शराब में डूबा रहता और बारस से बातें करता रहता। जहाज अब हमारे भरोसे ही था। बैन, फॉरेसो, जैमी सहित एडम की नजर एंजिला पर थी। अगर कभी कयामत हो जाए तो वो एंजिला को जरूर ही बचाएंगे। बच गए तो उसके साथ एक सुंदर घर बसाएंगे। सोचते तो हम, मैं और जोनाथन, भी कुछ ऐसा ही थे पर एंजिला हमारे लिए कुछ ऐसी थी जैसे कछुवे के लिए आलप्स की चोटी। एंजिला हमारा नेतृत्व कुछ ऐसे ही करती थी नेवल करता था। छोटे पोर्टों से जरूरी सामान खरीदना हो या समुद्र में मछली का शिकार हम सभी उसके कायल थे और उसके रूप से घायल भी थे।
जहाज पर शराब खत्म हो गई तो नेवल बेचैन हो गया। अगर उसके लिये शराब खरीदी जाती तो पैसे की मार पड़ती। बारस ने अपनी छोटी सी शराब की बोतल से नेवल को शराब देने लगा। हमको आश्चर्य होता था कि इस बोतल की शराब खत्म क्यों नहीं होती? अब तक हमारी बारस से बात नहीं के बराबर होती थी पर अब वो हमसे बात करने लगा था। वो मुझे समझाने की तरह बातें करता था, जोनाथन को डराने और बाकी को धमकाने की गरज से बातें करता था। वो मुझसे बातें करते समय सहज हो जाता था ऐसा क्यों था? वो मुझसे ज्यादातर इस विषय पर बातें करता कि ईश्वर नहीं है और सफल होने के लिए किसी भी हद तक गिर जाना चाहिए। औरत को जिस्म और आदमी को धोखे से सफलता मिलती है। उसने मुझे एक डायन की कहानी सुनाई जिसने अपने खूबसूरत जिस्म को पेश कर कई सल्तनतों पर राज किया और फिर उनको अपनी ताकत बढ़ाने के लिए बलि चढ़ा दिया। इस खूबसूरत बला का नाम था वैनम। उसके होंठो से मीठा सायरप और स्तनों से दूधिया शराब बहती थी। उसका हर अंग रस बहाता था। वो मुझे बहुत कुछ बताना चाहता था पर मैं उससे दूर ही भागता था। एक शाम मैं, एडम, जोनाथन, जैमी और फॉरेसो डेक पर थे और जालों को सुलझा रहे थे ताकि वो उलझ न जाएं। हमारे बीच इस बात को लेकर चर्चा हो रही थी कि अगर बार्बरस शैतान भी है तो ईश्वर हमारी रक्षा करेगा। तभी एक समुद्री पतंगा डेक पर आ गया जोनाथन ने उसे देखा-देखो इसका रक्षक भी ईश्वर ही है। इसी समय बार्बरस भी वहां आ धमका- न जाने क्यों उसे वो सारी बातें पता थी जो हमारे बीच हुई थीं। वो जोनाथन के पास आया और फुफकारते हुए बोला- ईश्वर कमजोर है, तुम्हारा ईश्वर कमजोर है। क्या वो इस कीड़े को बचा सकता है। उसने उसे कुचल दिया। नहीं बचा सकता। तुम फरेब को जीते हो ईश्वर कमजोर है कमजोर, फ्राड...फ्राड....फ्राड। वो हंसा और हम सबको देखा। हमको उसका व्यवहार बेहद अजीब लगा। रात को जोनाथन ने मुझे और एडम को तहखाने में बुलाया। हम वहां पहुंचे तो देखा वो वही जादूई किताब लेकर बैठा था। मित्रों क्या तुमको मालूम है एफ अल्फाबेड का 6ठां अंक है। उसने फ्राड तीन बार कहा यानी 666 जो शैतान का अंक है, मैंने इस किताब में एक मंत्र पढ़ा है आओ उसे दोहराएं और जिंदगी की दुआ मांगे। पर हां एक बात याद रहे कोई भी अपने स्थान से हिलेगा नहीं अगर कोई बीच से उठा तो जो हमारे मेहरबान होंगे वही शैतान हो जाएंगे। हम एक-दूसरे का हाथ कसकर पकड़कर बैठ गए। जोनाथन ने मंत्र पढऩा शुरू किया- डोमिन सेल्वम एडफेरेनडेट नॉस यूशिटिआ बोल्ट उर्बेन लॉलेकम रिडक्स स्पिरिट्यूअम एट नोविलि नोबिस विनेइल फू..फू। मंत्र जपा ही जा रहा था कि वहां बार्बस आ गया। हम एक सितारे को घेरकर बैठे थे। जिसके बीच में एक मोमबत्ती जल रही थी। समुद्र उफन रहा था और जहाज हिचकोले खा रहा था। हमने उसे देखा तो हम तो चुप हो गये पर आंखें मूंदे बैठा जोनाथन मंत्र पढ़ता रहा। उसके आते ही मोमबत्ती बुझ गई। अनिष्ठ जान कर जोनाथन ने आंखें खोली तो वो बार्बरस को देखकर घबरा गया। बर्बरस गंदे ढंग से हंसा और बोला- मौत एक सच है और उससे भी बड़ा सच है कि वो किसी के रोके नहीं रुकेगी। ईश्वर के रोके भी नहीं। तुम जिस ईश्वर को मानते हो वो तुम्हारे लिये शैतान से भी बुरा है। आओ उसने हाथ फैलाए और बोला- मेरी शरण में आओ जागो मेली स्पिरिटस। अब आई लहर इतनी जोरदार थी कि हम गुड़ककर गिर पड़े और साधना भंग हो गई। हमारी लालटेन बुझ गई और अंधेरा छा गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कुएं का रहस्य

दोनों लापता दोस्तों का आज तक पता नहीं चला है। पर लोगों को आज भी उस सड़क पर जाने में डर लगता है। कुछ दुस्साहसियों ने वहां से गुजरने की कोशिश ...