शनिवार, 6 जनवरी 2018

मौत से मुकाबला 5 : सेवन स्कल का थॉर

मेरी आंखों के सामने था जलपरी का भयानक जबड़ा, तीखे दांत। मुझे काटने का अहसास हुआ और मैं उठ बैठा। जहाज के उस कैबिन में अंधकार था। मैं फिर सो गया। दूसरे दिन एडम ने मुझे उठाया। डेक पर मोटे रस्सों को उठाना था। मैं वहां पहुंचा तो किनारा देखकर अच्छा लगा पर किनारे पर अपने ही जैसे लोगों को देखकर अजीब लगा। एडम ने बताया कि ये हम किसी दूसरे देश में नहीं आए हैं। हम अपने ही देश के दूसरे तटीय क्षेत्र में हैं। मैंने सर पकड़ लिया। जोनाथन भी मेरे साथ था। एडम ने बताया कि नेवल का व्यापार बहुत बड़ा नहीं था। वो कभी-कभी बड़े जहाजों पर ठेेके पर सामान यहां से वहां ले जाया करता था। उसने कम ही बड़ी यात्राएं की थीं। एडम ने मुझसे कहा कि मुझे लंगर के बारे में जानकारी होनी चाहिए क्योंकि जल्द ही ये काम मुझे करना होगा। आज उसने ये काम कर दिया है।
हम बातें कर ही रहे थे कि नेवल वहां आया और हमें बताया कि इस बार हमें बड़े जहाज पर जाने का मौका मिला है। हमें जल्द ही निकलना है। नेवल ने जहाज को अपने विश्वस्त को सौंपा और हम निकल पड़े बड़े जहाज की ओर। एक बहुत बड़े जहाज पर हम पहुंचे। एडम जहाज को देखकर रोमांचित हो गया। हम सेवन स्कल पर हैं। ओह हम थॉर द थंडर के साथ हैं। थॉर - मुझे हैरत नहीं हुई। हम नेवल का सामान लादे हुए थे। यहां हम नीचे के कम्पार्टमेंट में पहुंचे। यहां एडम ने बताया कि सेवन स्कल जहाज समुद्रों का बादशाह माना जाता है। इस जहाज के सात कोनों में लकड़ी की खोपड़ी यानी स्कल लगी थीं इस लिए इसे सेवन स्कल कहा जाता था। थॉर इसका कप्तान था जो वीर और साहसी था। हालांकि अब उसकी उम्र 60 के पार थी पर वो आज भी थंडर के नाम से ही जाना जाता था। थॉर का नाम स्टीफन था। थॉर नाम उसे उसके मालिक ने दिया था। थॉर वीरों के सभी शौक रखता था और खास शौक था औरतों का। बंदरगाह की कोई ऐसी वेश्या नहीं थी जो उससे गर्भवती न हुई हो। आज भी बंदरगाह की सबसे पहली वेश्या उसी के पास भेजी जाती थी और वो इसके लिए बेशुमार पैसा खर्च करता था। समुद्री डाकुओं में उसका खौफ हुआ करता था। सेवन स्कल इसका नमूना था। इसकी सात खोपडिय़ां समुद्र के सात महान डाकुओं की प्रतीक थीं जिनको थॉर ने क्रूरता से खत्म किया था।
थॉर समुद्री डाकुओं को लूट लेता था और उनकी औरतों और बच्चों को बेचता था। औरतों और कभी कभी बच्चों को बेचने के पहला वो उसका शोषण करता था जो शायद अमानवीयता की पराकाष्ठा तक बुरा होता था। मुझे थॉर से नफरत होने लगी। जहाज निकल पड़ा। हम यहां पहुंचे तो पता चला कि नेवल ने माल पहले ही लदवा लिया था। हम ठेके पर दाल-चावल और लकडिय़ां ले जा रहे थे। मैंने जाकर सामान की सूची बनाई। कुछ देर बाद हम जहाज के विशाल डेक पर थे। तभी हमने देखा कि कुछ लोग एक बूढ़े को घेरकर खड़े हैं। क द में कुछ ठिंगना, गोरा, सुनहरी सी दाढ़ी वाला ये बूढ़ा ही थॉर था। उसकी आंखों बहुत चमकदार थीं। मैं नेवल को सूची देने ही वाला था वो थॉर की ओर बढ़ गया। थॉर ने हमारी ओर देखा। नेवल ने उसका अभिवादन किया जिस पर उसका जवाब था- ठीक है। कुछ देर बाद हम जहाज के नीचे पहुंच गए। हमने जोनाथन को अपने साथ नहीं पाया मैं उसे ढूंढता हुआ डेक पर आया तो देखा कि वहां बैन, फोरेसो और जैमी जोनाथन को परेशान कर रहे थे। मैंने उसे पुकारा और साथ चलने को कहा। जैमी न जाने क्यों मुझ पर बिफर गया- चुप कर बाल्टिक कुत्ते। मैंने उसे कहा कि मुझे गलत न कहे। इस पर बैन भी मुझसे लडऩे लगा इतने में एडम पीछे आया- चुप रह गुलाम कीड़े। बैन को एडम ने डांटा। एडम का संबंध यूनान से था और ब्रिटेन यूनान का गुलाम रहा था। गुलाम किसे कहा। बर्बाद सभ्यता के घटिया जीवाश्म। विवाद उग्र हो गया और वे तीनों एडम को मारने दौड़े। एडम ताकतवर था पर तीन सांडों से अकेले भिडऩा उसके बस का नहीं था। दोस्ती की बात थी और हमारा सम्मान भी दांव पर था। मैं बैन पर लपका और ये देखकर जोनाथन जैमी पर कूद पड़ा। मैं दौड़कर बैन की पीठ पर बैठ गया और कुछ न पाकर अपना होंठ ऊपर कर पूरी ताकत से अपने दांत उसके सिर में गड़ा दिये वो इस आकस्मिक हमले भौचक्का रह गया। ये देखकर जोनाथन ने जैमी के कान को दांतों से काट लिया। दुर्भाग्य से मेरा हाथ बैन के मुंह पर आ गया और उसने मेरी उंगलियों पर काट लिया और एक भारी भरकम हाथ मेरे सिर पर पड़ा और मैं नियंत्रण खोकर नीचे गिर गया। बैन ने दो जोरदार लातें मुझे मारी। वहां जोनाथन को दो-तीन मुक्के पड़ गए। एक अजीब आवाज सुनकर वो रुक गए। मैंने देखा एक हब्शी खड़ा था जिसने मेरे सिर पर भारी हाथ मारा था। वो बोला- तुम क्यों लड़ता? एक हाथ और मारेगा तो समंदर में जा गिरेगा। एडम को भी मुक्का पड़ गया था। उसका गाल सूज रहा था। जोनाथन की आंख सूजी थी और मेरी उंगलियां दु:ख रही थी लातों का दर्द भी था। हालांकि नोबल ने मामले को शांत करने के लिए उन्हें कहा था पर उसने बीच-बचाव करने या हमें बचाने की कोई कोशिश नहीं की। हमने ऊपर देखा वहां थॉर खड़ा होकर ये सब शांति से देख रहा था। वो तीनों हमें छोड़कर एक तरफ हो गए। बैन जरूर सिर पर हाथ फेर रहा था। थॉर ने हब्शी से कहा कि वो हमें ऊपर भेजे। हम डरते-डरते ऊपर पहुंचे। हम जब ऊपर जा रहे थे तो एडम धीरे से बोला- उसकी किसी भी बात को मना मत करना। ऊपर देखा तो बेइंतहा खूबसूरत लड़कियां यहां-वहां घूम रही थीं। उनके लिबास उत्तेजित करने वाले थे। एडम ने उनको घूरकर देखा फिर धीरे से बोला -शीमेल-शीमेेल। एक जगह उन शी मेल ने हमको घेर लिया। वो संख्या में सात थीं। हलो मेरे जानेमन। तुम कहा थे सारी रात बिस्तर काटता रहा। पहली की बात पर सब हंसने लगीं। हाय, सामने इतने लजीज पकवान और इतनी खूबसूरत दावत देखकर भी भूख नहीं जगी। हमारे साथ चलो भूख और प्यास जगा भी देंगे और मिटा कर बुझा भी देंगे- दूसरी ने कहा। जोनाथन डर के मारे मेरे पीछे हो गया। मैं भी घबराया हु आ था। तुम मर्द हो मर्दानगी दिखाओ- चौथी ने एडम को घूरते हुए कहा। मैं और जोनाथन तो भागने की ताक में थे। तभी वो सभी एक स्वर में बोलीं-आ गया नामर्द। देखा तो हमारे पीछे एक हब्शी खड़ा था। हट जाइये इन्हें जाने दीजिए। हब्शी ने शीमेल्स से कहा। शीमेल्स मुंह बनाकर वहां से चली गईं। हम ऊपर पहुंचे देखा तो वहां खाने की बड़ी टेबल पर शानदार खाना सजा हुआ था बड़ी विशाल कुर्सी पर थॉर बैठा था। यहां बैठ जाओ और खाने का आनंद लो। हम कुर्सियों पर जा बैठे। एक थाल में अनारी दानों से स्टफ्ड सूअर के बच्चे को देखकर मेरा मन भर गया। थॉर ये समझ गया- यहां हर तरह का लजीज खाना है। अपनी-अपनी रुचि के अनुसार खाओ। घबराकर जोनाथन और मैं तो सूप पीने लगे और एडम ने लजीज कबाबों को खाना शुरू कर दिया। तुम लोगोंको देखकर मुझे मेरी जवानी याद आ गई। जब कोई मुझे बुरा कहता था मैं उससे भिड़ जाता था। ये देखे बिना कि वो कितना ताकतवर है। तुम तीनों मुझे कुछ खास लगते हो। घबराते-घबराते हमारा खाना हो गया। वाइन पियोगे। थॉर ने वाइन वहीं मौजूद एक शीमेल से बढ़वाई। ये शीमेल बेइंतहा खूबसूरत थी। ये सौ साल पुरानी फ्रेंच बीयर है। क्या इसने कभी पी है। उसने मुझे इंगित किया। नहीं, चुस्किया लेते हुए एडम बोला। तो इसे मत दो, ये बर्दाश्त नहीं कर पाएगा। जाम मेरे हाथों तक आते-आते चला गया। जोनाथन को मिलना था ही नहीं। मुझे ये बुरा लगा, जिंदगी में एक बार दुर्लभ वाइन पीने का मौका मिला वो भी चला गया। मुझे एडम पर क्रोध आया पर उसकी कोई गलती थी ही नहीं। हो सकता हो ये बात सही हो कि मैं उसे बर्दाश्त न कर पाता। थॉर ने उस हब्शी को बुलाया जिसने मेरे सिर पर वार किया था फिर उसे कहा कि उसकी ओर पीठ करके खड़ा होजाए। इसके बाद उसने उसके नितंब पर एक रॉड मारी। वो तड़पता हुआ नीचे गिर गया और पीठ के बल होते ही और जोर से चीखा।
एडम चाहता था कि उसे और मार पड़े पर मैंने और जोनाथन ने उसे रोक दिया क्योंकि वो उस वक्त थॉर के ही आदेश का पालन कर रहा था। इसके बाद हम उठे और जाने की इजाजत मांगी। थॉर मुझे और जोनाथन को देखकर मुस्काया। कुछ और खाना हो तो खा लो। हमने मनाकर दिया। वो हंसा- तुमने जो पिया है वो सूप नहीं एपीटाइज है। तुम्हारी भूख कम नहीं होगी बल्कि और बढ़कर लगेगी। हम चुप रहे। हम लौटे तो देखा बैन, फॉरेसो और जैमी डेक पर ही थे। वो हमारी ओर बढ़े। हम डर गए क्योंकि अब हम में लडऩे का साहस नहीं था। तभी हमारे पीछे से आवाज आई- नादर्दे, नादर्दे, नो हर्ट दॉम अदरवॉइस यू विल हर्ट थॉर। हमारे पीछे सीनियन नाम का हब्शी खड़ा था और ऊपर से थॉर ये सब देख रहा था। वो डर के मारे चले गए। हमने थॉर का अभिवादन किया और अपना रास्ता पकड़ा। एडम ने कहा कि थॉर के बारे में उसके पास बताने को बहुत कुछ है पर हमें अभी सुनने की कोई इच्छा नहीं थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कुएं का रहस्य

दोनों लापता दोस्तों का आज तक पता नहीं चला है। पर लोगों को आज भी उस सड़क पर जाने में डर लगता है। कुछ दुस्साहसियों ने वहां से गुजरने की कोशिश ...