सोमवार, 19 फ़रवरी 2018

मौत से मुकाबला: 7 महाआदमखोर से सामना


सार्थियन, सोने के अद्भुत कारीगर होते थे। वो अपने दुश्मनों को हराकर उनका खून पीते थे और उनकी खोपडिय़ों से हाथ पोंछते थे। मुझको और जोनाथन को डराने के लिए एडम की ये बात काफी थी। सार्थियन अमेरिका की मूल निवासी प्रजाति थी, जिसको अमेरिका के शैतानों से जमीन के लिए खत्म कर दिया।
हम बातें कर ही रहे थे कि जहाज के पीछे सुदूर क्षितिज को चीरता हुआ एक विशालकाय जहाज का मस्तूल पेश हो गया। वो जहाज काफी विशालकाय और देखने से ही युद्धक लग रहा था। कुछ देर में और भी लोग उसे देखने के लिए वहां जमा हो गए। ये जहाज था- ब्लैक शार्क, ये थॉर का युद्धक जहाज था। पूरी तरह से काला और देखने में भूतजहाज जैसा। थॉर का आदेश पाते ही हमारे जहाज के दूसरे पर्दे भी खोल दिए गए। हमारा जहाज भी तेज गति से चलने लगा और कुछ देर में हमारे जहाज के सामने क्षितिज को चीरता हुआ तीसरा जहाज पेश हुआ। ये था- ब्लडी मैरी। ये वो जहाज था जो थॉर को वाइकिंग को हराने पर सरकार ने बतौर तोहफा दिया था। ये भी युद्धक ही था। अब तीनों जहाज पास ही चल रहे थे। थॉर ने खास तरह के तीर में चिट्ठी लगाकर दोनों जहाजों पर मारी जिसे दोनों जहाजों केे लोगों ने पढ़ा और तैयार हो गए। दोनों जहाजों के प्रमुख सेवन स्कल पर आए और उनके बीच एक गुप्त वार्ता हुई। हम तो डेब पर ही थे।
सेवन स्कल के बारे में आप लोगों को कुछ बातें बताना चाहता हूं। सेवन स्कल एक सात मंजिला जहाज है। जिसमें तीन मंजिलें डेक के नीचे और पांच डेक के ऊपर हैं। नीचे की मंजिले भी बंटी हुई हैं। सबसे नीचे हम लोगों को जाने की इजाजत नहीं है। हम बीच के हिस्से में सामान रखते हैं। यही सोते हैं। जहाज में पीने के पानी के लिए एक तालाब जैसी विशाल टंकी है जो जहाज के पिछले हिस्से में कुछ इस तरह से बनाई गई है कि इससे जहाज का संतुलन बना रहता है। हम सबको एक मश्क दी गई है। जिसमें हमको खरीद कर पानी भरना पड़ता है। ये दिन और रात चलाना भी पड़ता है। पानी के पैसे नेवल देता है। इसी जहाज के खास हिस्से में घुड़साल भी है जहां लगभग तीस घोड़े हैं, जो खालिस अरबी हैं और वक्त पर काम आने वाले हैं। हमारे अलावा इसमें पांच-सात और व्यापारी भी हैं। हम इनके लिए भी मजदूरी कर देते हैं। इसके पैसे हमें मिलते हैं। अब बात करें आगे के बारे में। रात को जब हम सब सो रहे थे। एकाएक जोरदार झटका लगा। कोई उठा या नहीं पता नहीं पर मैं तो सोता ही रहा। नीम अंधेरे एडम ने मेरे पुट्ठे पर हाथ मारा। उठो, एलेक्स दी ग्रेट। मैं उठा। डेक पर चलो जल्दी। मैें वहां पहुंचा तो देखा। हम किनारे पर थे और दो तरफ विशालकाय जहाज खड़े थे। सामने लोगों का हुजूम था। जहाज पर एक लिफट लगी थी जिससे कोई ऊपर या नीचे जा सकता था। नेवल ऊपर हमारे पास आया और बताया कि जहाज की देख-रेख करने का काम हमारे ऊपर है। इतना बताकर वो चला गया। एडम ने बताया कि थॉर के जहाजों को वहां आया देखकर सार्थियनों के प्रतिनिधि ने वहां आकर उनसे बात की। थॉर ने उनसे सोने के विषय में बात की। उसने उनसे कहा कि वो आदमखोरी करने के एवज में सजा के रूप में सोना दें। जिससे उसने इंकार कर दिया। इसका ही थॉर को इंतजार था उसने उसका कत्लकर दिया। उसका कटा सिर देखकर हम भयभीत हो गए। इसके तुरंत बाद दोनों जहाजों से बड़ी संख्या में आदमखोर कुत्ते निकाले गए। इनको द्वीप पर छोड़ दिया गया। ये भागकर पेड़ों में गुम हो गए। इसके बाद जहाजों से हब्शी निकले, कइयों के कंधों पर छोटी तोपें थी। वे तेजी से द्वीप के पेड़ों बीच लुप्त हो गए। उनके पीछे सौ से भी ज्यादा बंदूकधारी हब्शियों से घिरा थॉर भी अंदर चला गया। इसके बाद तीनों जहाजों पर हम लोगों को मिलाकर पचास लोग करीब बचे। लगभग डेढ़ दिन के बाद शाम को मिखाइल नाम का हब्शी आया और हम लोगों को बताया कि जहाज में जगह बनानी शुरू की जाए। सार्थियनों का महाविनाश हो चुका है। केवल बच्चे और औरते ही बचे हैं या जिंदा छोड़े गए हैं। नोबल और बैन सहित वो दूसरे जहाजों से करीब पच्चीस लोगों को ले गया। हमारे जहाज पर अब केवल थॉर के तीन चार विश्वस्त और मैं, एडम, जोनाथन, बैन, जैमी और फॉरेसो ही बचे थे। रात बीत गई और दूसरा दिन आया। हम इंतजार कर रहे थे कि क्या होने वाला है। अरे हां नेवल ब्लडी मैरी पर था और उससे हमारा संपर्क नहीं के बराबर ही था। शाम को हमने देखा तो नोबल अकेला आता दिखाई दिया वो लिफ्ट से ऊपर आया। क्या हो रहा है वहां? हमारी जिज्ञासा थी। वहां जो कुछ हो रहा है वो शैतान को भी शर्मिंदा करेगा। मतलब। नोबल ने बताया कि आदमियों को मार दिया गया है भूखे कुत्ते उनकी लाशों को नोच-नोच कर खा रहे हैं। महिलाओं और बच्चों को पकड़ लिया गया है और.....और क्या? थॉर उनका सामूहिक अमानवीय शारीरिक शोषण कर रहा है। छह साल की बच्ची से लेकर साठ साल की बूढ़ी औरत तक सभी हवस की भेंट चढ़ रही हैं। ये भयानक है। नोबल से ये सब बर्दाश्त न हुआ और वो लौट आया। बैन, फॉरेसों और जैमी निराश हुए- नोबल मर्दानगी दिखाने का एक सुअवसर तुम चूक गए। ढेर सारी औरतें मन पसंद और जितनी चाहो उतनी। हम चुप रहे। दूसरे दिन सुबह मिखाइल आया और फिर थॉर लौटा। उसके साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे थे। ये सभी या तो नग्र थे या चीथड़ों में लपटे थे। साथ ही लूटा हुआ सोना। सबको जहाज में लदवाया। ये काम तीन दिन और चला। इसके बाद जहाज निकल पड़ा अपनी दूसरी मंजिल की ओर अब जब थॉर हमारे सामने आया तो उसके चेहरे पर विजेता की मुस्कान थी और हमारा सामना हो रहा था एक महाआदमखोर से।
अब नोबल ने एक नई बात बताई। मारे गए लोग न तो सार्थियन थे न ही अफ्रीकी आदमखोर। क्योंकि सार्थियन शायद आदमखोरी नहीं करते थे। वो केवल इंसान की बलि चढ़ाते थे। और पकड़ी गई महिलाएं गोरी, सांवली थी और नैन-नक्श से बुलगारियन सी लग रही थी। यानी वो अफ्रीकी आदमखोर भी नहीं थे। उनकी भाषा एफ्रो और लेटिन अमेरिकन का मिश्रण थी। खैर, एक दिन मैंने एडम को कहा कि थॉर से ज्यादा अमानवीय मैंने आज तक नहीं देखा। इस पर एडम हंसा , चलो तुम्हारा सामना अभी बार्बरस बदनाम से नहीं हुआ है, वर्ना तुम शायद शैतान को भी भूल जाओगे। बार्बरस बदनाम....मुझे ये नहीं मालूम था कि शैतान का नाम लेते ही वो हाजिर हो जाता है। और दुर्भाग्य से ऐसा होना भी था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कुएं का रहस्य

दोनों लापता दोस्तों का आज तक पता नहीं चला है। पर लोगों को आज भी उस सड़क पर जाने में डर लगता है। कुछ दुस्साहसियों ने वहां से गुजरने की कोशिश ...