रविवार, 9 दिसंबर 2018
आई ...हेट टीयर्स
कभी नहीं कहूंगा आई हेट टीयर्स रे, क्यों कहूं?
भावनाएं छिपाकर क्योंकर रहूं।
आप दिल में समाए हो इस तरह से
निकले मनभाव में क्योंकर न बहूं।
यादें कितनी आपने नींवों में चुनी है...
अपने आप से ये कहानी क्योंकर न कहूं।
कुछ न कहकर एक मुस्कान, एक आशीष एक दुआ, होंठों पर आपके रही...
मैं इस बात पर चुप क्योंकर रहूं।
आंखों में आंसू कुछ आ जाते हैं जाने क्यूं?
आपकी जगह दिल में हैं हम न मानें क्यूूं?
एक आंसू...कहता है बहुत कुछ...सुनती हैं आंखें...यादें बुनती हैं आंखें...
झूठ तो नहीं है पर सच भी नहीं, मैं समझने में क्योंकर उलझा रहूं।
क्यों कहूं आई हेट टीयर्स रे....
13-7-2017
शुक्रवार, 28 सितंबर 2018
भीड़ में गुमा न्याय
एक वरिष्ठ वकील अपने ट्रेनी स्टूडेंट्स को बता रहे थे कि किस तरह से लोग उनके पास आते हैं और सोचते हैं कि उनका मामला निपट जाएगा पर कभी-कभी कुछ ऐसा भी हो जाता है कि वो खुद नहीं कह पाते कि क्या कहें। उन्होंने एक किस्सा सुनाया। एक बार वो अपने केबिन में बैठे पुराने केसों की धूल झाड़ रहे थे और नए केसों की तैयारी कर रहे थे, तभी एक निम्न मध्यमवर्गीय महिला अंदर आई। साब... हां..साब मेेरा केस देख दो न.. वकील ने सोचा ये खुद खराब हालत में दिख रही है ये भला क्या फीस देगी और उनके पास बहुत से केस पहले से हैं। साब..आप मेरे वकील को बता दो कि क्या करना है? आप समझा दो न! वो बिना बोले ही कुर्सी पर बैठ गई।
अच्छा बताओ मामला क्या है? साब मेरा आदमी नशेड़ी है और मेरे झोपड़े पर किराएदार ने कब्जा जमा लिया। मैं अपने सास-ससुर के पास रहती। घर-घर काम करती बाबूजी..घर खर्च उठाती। पति मेरे को प्यार करता-रात को मेरे बगैर सोता नहीं।
वकील सोचने लगे ये तो केस की बात कर रही थी यहां तो सेक्स आ रहा है। बाबूजी... मैं अपने मरद से बोली, किराएदार को भगा दे। वो भाड़ा भी नहीं देता था। मेरा मरद गया तो उन्होंने उसको पीटा और बोले कि जोरू साथ सो जाये तो भी झोपड़ा न छोड़ूंगा। बोलो बाबूजी ऐसा कभी होता है क्या? मैं क्यों उसके साथ सोती..झोपड़ा मेरा...हक मेरा..मैं सोची कि अब तो बहुत हो गया..मैं केस करूंगी। मैंने बाबूजी केस लगाया। कोरट में जाकर सबसे महंगा वकील किया। वकील बाबू बोले चल रहा है...पहली पेशी हुई..दूसरी हुई बाबूजी मैंने अपनी कमाई लगा डाली। वकील बाबू बोले चल रहा है..चल रहा है। बाबू जी उसने पूरी मेहनत की, पूरी-पूरी पर वो केस छोड़ बैठे..अब बाबूजी पैसा कम था सो मैं बोली कि अब कम पैसे वाला वकील करती हूं। मैंने उससे कम पैसे वाला वकील किया। वो भी पूरे दमखम से लड़े बाबूजी..मुझको कोरट में दिन-दिन भर बिठाते सिर्फ नाश्ते और चाय के दम पर वो पूरे दिन मेरा केस लड़ते...वो बोले जीत जाओगी। तो मैं बोली आपको खुश कर दूंगी वकील बाबू। वो मुझे देखकर मुस्काए बोले- छप्पनभोग या नानवेज से कम नहीं लूंगा। मैं बोली सबकुछ आपका है...जब बोलोगे परोस दूंगी। पर बाबूजी वो नियत दिन केस हार गए। अब मेरे पास पैसा कम था। वकील बाबू बोले दूसरी कोरट में जाओ...मैंने उनके पाव पकड़े बाबूजी आपसे शिकायत नहीं है...वो बोले तेरी हर तरह से मदद करूंगा। अब बाबूजी किराएदार ने मुझसे कहा कि तेरे को उठाकर ले जाऊंगा और कहीं मुंह दिखाने की नहीं छोड़ूंगा। मैं सोची बाबूजी अब तो इज्जत पर बन आई है। मैंने कुछ घरों का काम छोड़ दिया। अब बखत बचाकर मैं अगरबत्ती बनाती। मैं डरी बाबूजी अगर मुझे उठाकर ले गया। कुछ खिलापिला दिया। अगर ऑपरेसन फेल हो गया और मैं पेट से हो गई तो, मेरा मरद मेरे वास्ते अगर घर का सौदा कर बैठा तो? वकील सोचने लगे इसका पति इसके लिए क्या वाकई किराएदार से समझौता कर सकता है? ये बहुत सुंदर तो नहीं है।
महिला बदस्तूर जारी थी-अब मामला निपटाने को मैं दूसरी कोरट पहुंची और अबकी बार पैसा कम था सो सस्ते वकील बाबू किये। बाबूजी उनका ऑफिस एक कमरे का था। मैंने पूरा पैसा लगाने की ठानी पर बाबूजी वो बोले कोरट में पूरा पैसा मत लगा। मैं देखी कि वो दिन-दिन भर मेरे ही केस की बात करते रहते। मैं सोची कि बाबूजी वो मेरे लिए इतना कर रहे हैं तो मैं बखत निकालकर उनके घर जाकर उनके घर का काम कर देती। फीस कम दे रही थी न उनको। उनकी पत्नी देर रात काम से लौटती थीं। मैं उनके घर जाकर खाना बना दिया कर देती। झाड़ू कर देती। अपनी अगरबत्ती बनाने के काम से थोड़ा बखत निकाल लेती। अब बाबूजी वो घर पर रहते और दिनभर मेरे केस की पढ़ाई करते। जब वो अंदर आते मुझसे कहते ऐ शांता तू कैसी है? तेरा मरद तुझ पे ध्यान नहीं देता पर तू उसका कितना ख्याल करती। मैं बोलती मेरा मरद है बाबूजी...प्यार भी तो करता है। वो कहते तेरी मेरी हालत एक सी है। मेरी औरत रात को सो जाती है और....बाबूजी मेरा केस देख लो न, अब वो कुछ न बोली। वकील साहब इतना तो समझ गए कि इस औरत का नाम शांता है और मकान के केस से ये परेशान है। उसकी लगातार बोलने की आदत ने उनको चुप्पा कर दिया था। वकील साहब बोले-अपने वकील को मेरे पास भेज दे। जी बाबूजी वो मानों मनमांगी मुराद पा गई हो। उसके बाद क्या हुआ सर? युवा ने पूछा। उसका वकील कभी मेरे पास नहीं आया। आपने जानने की कोशिश की कि उसका क्या हुआ? एक लड़की ने पूछा। नहीं वो उसके बाद कभी आई नहीं और दिखी भी नहीं। सर वो अपनी कहानी सुनाते-सुनाते रुकी क्यों? एक लड़के की उत्सुकता जागी। वकील की फीस चुकाने के लिए शांता ने उस वकील को अपना सबकुछ सौंप दिया। शांता का फायदा उसने खूब उठाया और शांता ये समझती रही कि वो वकील केवल और केवल उसके केस की ही तैयारी कर रहा है। शांता ये बोलने में हिचक रही थी कि वो उस वकील के साथ एक जिस्म और एक जान के साथ एक रूह भी हो रही थी। न्याय की देवी अंधी है और उसके हाथ में तराजू है कि कौन कितना माल दे सकता है तोला जा सके और जो पैसा नहीं दे सकता उससे और क्या निचोड़ा जा सकता है। न्याय ताकत वालों का है सच हो तो सच झूठ हो तो झूठ।
सर फिर कभी आपने ये जानने की कोशिश नहीं की कि उसका क्या हुआ? एक ट्रेनी ने पूछा। एक बार चपरासी से पूछा तो उसने बताया कि नये वकील बाबू ने उससे कहा कि वो ये केस नहीं देख सकेंगे तो वो उनके पांव में पड़ गई थी। फिर उसने और समझौते भी किये। वो उनकी ही हो गई। सब कुछ हुआ पर कोर्ट से उसके मकान का मामला न सुलझा या सुलझने नहीं दिया गया। तारीखें और तारीखें लगती गईं। आखिर वकील ने उसे समझाया और उसके मकान का समझौता हुआ और उस झोपड़े के उसे कुछ पैसे मिले, कुछ वकील और कोर्ट की कार्यवाही में खर्च हो गए। वकील की पत्नी को बिस्तर पर निशानियां मिलीं तो उसके घर में भी हंगामा हुआ। तमाशा हुआ। वकील ने शांता को ही बुरा बना दिया पर जानने वाले जानते थे। शांता भी बदनाम हुई। जंगल के कानून की मारी शांता भीड़ में कहीं खो गई। मेरे चपरासी की एक बात बस याद है- अरे बाबूजी समझौता किराएदार के साथ कर लेती तो शायद इतना तो न लुटती..चलो एक बात अच्छी रही साब उसने बच्चे का ऑपरेशन करवा रखा था वर्ना...पर एक बात जरूर थी आखिर तक शांता यही कहती रही- वकील बाबू ने तो पूरी-पूरी मेहनत की। उसने पुलिस में रिपोर्ट क्यों नहीं की...एक लड़की ने पूछा। पुलिस क्या करती है? उन्होंने पूछा। सर महिलाओं के लिए कानून हैं, एनजीओ हैं। लड़की ने दलील दी। बहुत अच्छी बात है.... सिर्फ एक अच्छी बात...हलाला तो कानून ही है न? वकील ने पूछा। देखो सिस्टम में हर स्तर पर भ्रष्टाचार है। पुलिस उसका वैधानिक रूप से बलात्कार कर लेती- ऐसे सवाल पूछे जाते कि वो इससे तो बंद कमरे में समझौता करना मंजूर कर लेती। एनजीओ कहां हैं? वहां तक पहुंचने का रास्ता आम नहीं है यहां बोर्ड लगा है कुत्ते से सावधान। गंभीर माहौल में हंसी खनकी। एनजीओ सिर्फ पैसा कमाने का जरिया है। अब वो चुप हो गए।
सर आपकी कानून के बारे में क्या राय है? एक ट्रेनी ने बीच में पूछा। कानून है जरूर है पर वो जंगल का कानून है। कानून बनते रहेंगे और टूटते रहेंगे पर जंगल का कानून हमेशा रहेगा। वकील चुप हो गए।
26 September, 2018
बुधवार, 18 जुलाई 2018
एक गेट की कहानी
अनाज मंडी बंद हो चुकी थी। अभी-अभी मंडी प्रबंधक केशव प्रसाद जी के सामने वहां का गेट बंद कर दिया गया था। ये गेट मंडी की शान था और प्रसाद जी का गर्व। नेता जी से कहकर प्रसाद जी ने इस गेट को लगवाया था। इस गेट की कीमत 17 लाख रुपए थी। गेट को लगे अभी तीन-चार दिन ही हुए थे। इसका लोकार्पण भी खुद प्रभारी मंत्री कौशल कुमार जी ने अपने हाथों से किया था। किसान आते-जाते गेट को निहारते और मंडी प्रबंधक के गुनगाते... ये विकास का आरंभ है। इसी धार में वो मंडी के अंदर के गड्ढों और अव्यवस्था को भूल जाते थे।
मंडी के अंदर पिछले महीने शौचालय भी बना था पर इसका ताला आज तक तो नहीं खुला था। किसान -मजदूर उसे देखते वाह क्या इमारत है? पर ताला देखकर वो मन मसोस जाते और यहां-वहां निपटते रहते। प्रबंधक को फिक्र थी कि ये गांवड़े वाले अंदर जाकर कहीं गंदगी न कर दें या नए नल-टोंटी चुरा न लें। इससे पहले जो शौचालय था उसमें तो पाखाने और गुसरखाने से टोंटियां तो क्या लोग टाइल्स तक उखाड़ ले गए थे। प्रबंधक का डर जायज था। इसलिए उन्होंने टंकी और पाइप तक अंदर तालाबंदी में कर रखे थे। हालांकि चोर ताला तोड़ सकते थे पर ऐसा होना जरूरी नहीं था क्योंकि प्रबंधक का ऐसा मानना था।
इसका भी लोकार्पण करवाना था। इसके लिए जरूरी था कि यहां से आते-जाते मंत्री को लघुशंका लग जाए और वो इसका लोकार्पण कर डालें। प्रभारी मंत्री से इसका भी लोकार्पण करवाना था पर ऐन मौके पर मंत्री जी को फोन आ गया और वो निकल गए। कुछ करके मंत्री जी के पेट में देव घुस जाएं और उनको इक्की लग जाए।
बात मंडी के गेट की चल रही है इसलिए वापस आ जाते हैं मुद्दे पर- प्रबंधक गेट बंद कर चले गए। अब से तीन दिन की छुट्टी थी। चौकीदार था सखाराम, कुछ गांव छोड़कर पत्नी और बच्चे रहते थे पर रात को तलब लगे तो, सखाराम का मंडी की ही जमादारिन से संबंध चल रहा था। ये जमादारिन तो क्या थी कचरा बीनने वाली थी झाड़ू लगाकर कुछ पैसा कमा लेती थी। सखाराम की पत्नी गर्भवती थी इसलिए जमादारिन ही सहारा थी पर वो भी मंडी में नहींं रहती थी। कुछ दूर एक बाड़ी में रहती थी। पति मजदूर था और अक्सर यहां-वहां मारा-मारा फिरता था। बच्चे छोटे थे सो जाते थे। वो चुपके से वहां पहुंच जाता था इसके बाद रात फूलों की...। शाम को चार बजे प्रबंधक चले गए तो सखाराम ने चिलम फूंकी और टर्रा चढ़ा लिया। अब उसका मन बेचैन हो गया। मुश्किल से घंटा भी न बीता होगा कि वो वहां से भाग निकला। पांच बजे रामकिशन वहां आया। वो अपने साथ मजदूर लेकर आया था। रामकिशन मंडी का व्यापारी था और अपना ट्रैक्टर लेने आया था जो मंडी के अंदर खड़ा था। गेट पर ताला देखकर उसका सिरघूम गया। ये कया हो गया भैये...। प्रबंधक ने उसे आश्वस्त किया था कि पांच बजे तक मंडी खुली रखेंगे। अब न तो वो हैं न चौकीदार। रामकिशन गांव का दबंग था। वो पूरे गांव का मुखिया जैसा ही था। कुछ सोच वो बोला- तोड़ दे ताला। साथी मजदूरों ने ताला तोड़ दिया। पर गेट खुला नहीं। अब रामकिशन का सिर फिर से घूम गया। गिरा गेट को निकाल ट्रैक्टर। आदेश मिलते ही साथी मजदूरों ने गेट के जोड़ों पर गेतियां मारी। कुछ देर की मेहनत के बाद गेट धराशायी हो गया। अब सवाल था गेट का क्या करें? रामकिशन ने उसे उठावाकर वहां पड़े अटाले में रखवा दिया और ट्रैक्टर लेकर चलता बना। आपको बता दूं कि मंडी प्रबंधक अभी-अभी आए थे इसलिए उनका मोबाइल नंबर रामकिशन के पास नहीं था और सखाराम मोबाइल रखता नहीं था। मंडी सूनसान थी।
देर रात सखाराम लौटा तो गेट को न पाकर घबरा गया। उसने ऑफिस का ताला खोलकर पुलिस और प्रबंधक को फोन लगाया। पुलिस कुछ देर बाद आ गई। चोरी का मामला बन गया। तुम कहां थे? थानेदार ने पूछा। साहब बस यूं ही बाहर गए थे...बाहर गए थे। कहां गए थे? साहब पीने के बाद मन मचला तो चले गए। प्रबंधक भी भागे-भागे आए। रात हो चुकी थी। उन्होंने सखाराम पर विश्वास जताया। थानेदार ने प्रकरण दर्ज किया और चलता बना। गांव का पत्रकार मनीराम भी वहां आ पहुंचा। दूसरे दिन गेट चोरी का मामला उठ खड़ा हुआ। पेपर में खबर पढ़कर रामकिशन घबरा गया। उसने सोचा कि गेट कोई चुराकर ले गया है, वो गांव से भाग निकला। सरपंच को पता चला तो वो भी मंडी आए। प्रभारी मंत्री तक बात पहुंच गई। जांच में पता चला कि मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरे भी सालों से बंद हैं। पूछताछ में पता चला कि रामकिशन वहां आने वाला था और उसका ट्रैक्टर भी अंदर से गायब था। पुलिस रामकिशन के घर पहुंची तो पता चला कि वो वहां नहीं है और उसके मजदूर भी भाग निकले हैं। यहां प्रबंधक के विरोधी सक्रिय हो गए और उनके खिलाफ दलबंदी शुरू हो गई। ये सब वाकया दो दिन में हो गया। तीसरे दिन जमादारिन लंबी झाड़ू लेकर आई। उसने सखाराम को देखा, वो परेशान बैठा था। अबही तलब न लगे तोके, वो हंसी और पैर पटका तो झांझ बज उठी। अकसर उसकी इस अदा पर सखाराम के अंदर का कामदेव जाग जाता था पर आज वो परेशान था। मंडी प्रबंधक ने उसे कह दिया था कि वो अब ज्यादा दिन का मेहमान नहीं है। हंसती-मुस्काती जमादारिन अंदर गई तभी उसे लघुशंका महसूस हुई। वो अटाले के पास चली गई। बाहर कोई देख सकता था इस लिए वो अंदर चली गई। उसने निवृत्त होने के दौरान वहां गेट रखे देखा तो वो मुस्काने लगी। वो साड़ी सम्हालती उठी और सखाराम के पास पहुंची। परेसान हो..सक्के बलमू (सखाराम का प्रेम का नाम जो जमादारिन ने दिया था। ) वो इठलाई-बलखाई। के करां छोरी...नौकरी पे बात आन पड़ी है। अबके सोना के करधनी दिलाव तो कहूं बात... नौकरी जोखिम में है रे पागली..ऐ बच जाए तो सोना में नहलाऊं तुझे...। ऐ लो, बगल में छोरा ने गांव में ढिंढोरा। मायने बोल छोरी...गेट तो ऐ रखा कबाड़े में। हें...सखाराम दौड़ा। उसने देखा। वाह... मेरी रबड़ी..अबके बार सोने के करधनी, सोने के पायल, सोने के चूड़ा सब लई ले। उसने प्रबंधक को फोन लगाया- साब, गेट तो अटाले में रखा है। लगता है रामकिशन उसे अटाले में रखवा गया। प्रबंधक ने अपने साब को फोन लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस से रिपोर्ट वापस ले लो और कह दो कि गेट चौकीदार ने रखवा दिया था और वो भूल गया था। वैसे भी वो नशेड़ी है ही, अब वो गेट मिल गया है। मामला रफा-दफा करो। बस मीडिया तक बात न पहुंचे और एक अपने लगे पत्रकार को पूरी कहानी बताकर अपने पक्ष में छपवा लो। प्रबंधक ने ऐसा ही किया। सखाराम नाराज हुआ- साहब, हमे नशेड़ी बताकर बदनामी क्यों करते हो। प्रबंधक ने धमकाया- अबे तेरी वजह से नाटक हुए। वो तो तेरी नौकरी बच रही है, इसके बाद भी बात करता है। चुप्पए रे...। सखाराम चुप रहा।
अब अंततोगत्वा जो हुआ वो जानते चलें- अखबार में खबर विश्लेषणात्मक छपी जिसमें प्रबंधक तक की टांग खिंच गई। बिना बात के सखाराम बदनाम हुआ, हालांकि वो वहां से जाता नहीं तो ये नौबत ही न आती, वो थोड़ा सा दोषी तो था पर इतना था पता नहीं। जमादारिन सोने से सजी या नहीं ये तो पता चल नहीं पाया पर रामकिशन पर सरकारी निर्माण में तोडफ़ोड़ करने का मामला दर्ज हो गया। रामकिशन वापस आ गया, जमानत हो गई पर कोर्ट में केस आ गया। गेट फिर लगाया गया पर अब वो तेढ़ा सा लगा था। इस तरह से गेट की कहानी पूरी हो गई।
गुरुवार, 14 जून 2018
इनका क्या करना है?
क्यों बे...आवाज को सुनकर सलीम, अशरफ, बाबू और मजहर चौंके। देखा तो सामने थानेदार खड़ा था। सलीम बोला- साहब, मालक ने तो माल भिजवा दिया था। हां..पर उसने ही बताया कि यहां क्या हो रहा है? क्या हो रहा है साहब..? मजहर का सवाल था। अबे काली के .. मुर्गे की लड़ाई का जुआ खेल रहे हो- थानेदार तैश में था। नहीं साहब...अशरफ की बात बनाने की कोशिश की। तो ये तंदुरस्त मुर्गों को लेकर क्या दावत मनाने आए हो? थानेदार ने डंडे से इशारा किया। दो तगड़े मुर्गे एक बांस के टोकने से बंधे खड़े थे। सिगरेट फूंकता बाबू उठने लगा तो थानेदार चिल्लाया- वहीं बैठ पिल्लो... हर बार मौका देखकर भाग निकलता है। तेरे से तो गंजेडिय़ों और अफीमची लोगों को ब्यौरा भी लेना है। बाबू ने सिगरेट फेंक दिया। क्यों सिगरेट में क्या था, गांजा..नहीं..अफीम..नहीं... भांग होगी..नहीं-नहीं साहब.. तो क्या था? बाबू चुप रहा...अबे मुफलिसी में छिपकली का चूरा तो नहीं फूंक रहा था। बाबू शर्माया..धत्त...हनुमान...अबे कहां गया? यहां हूं साहब...हवलदार पीछे से आया। इनको अंदर डाल ये मुर्गें भी उठा ले।
जैसे ही हवलदार ने मुर्गों की ओर हाथ बढ़ाया वो चोंच मारने लगे। हाय... अबे हिम्मत कर-थानेदार ने हवलदार का हौसला बढ़ाया। साहब मुश्किल है...अब थानेदार को फिर आया तैश। बता इनको कैसे ले चलें..साहब गीला कपड़ा इन पर रख तो नीम बेहोश हो जाएंगे- मजहर बोला। अबे तो कपड़ा मैं लाऊं और डालूं क्या? एक मिंट(मिनट का देसी रूपांतर) बाबू ने वहां रखा एक कपड़ा उठाकर मुर्गों की गर्दन पकड़कर उनके मुंह पर डाला। घबरा मुर्गें कुड़के.. फिर उनको टोकरे में डाल कर कपड़ा ऊपर से डाल दिया।
सभी थाने पहुंचे। मुर्गों को चारों के साथ लॉक अप में डाल दिया। अब मुर्गों को होश आया तो वो कुड़कने लगे। इनको भूख लगी है- मजहर बोला। बाबू ने जेब से दाने निकालकर डाले। वो चुग गए। शाम तक धीरे-धीरे चारों के बीवी, भाई, दोस्त आकर उनकी जमानत करवाकर ले गए। रह गए तो मुर्गें शाम को फिर वो कुड़कने लगे। लॉकअप में कोई था नहीं मुर्गे आपस में भिड़ गए। वो चारों उनको अलग रखे बैठे थे। अब पंख यहां-वहां उडऩे लगे। अरे रामसिंह इनको ठंडाकर..। दूसरा हवलदार रामसिंह अंदर जाने से डर रहा था। मुर्गों ने लड़-लड़कर लॉकअप में बीट कर डाली, पंख बिखरा दिये। कुछ देर बाद थककर मुर्गें शांत होकर कुड़कने लगे। थानेदार ने देखा। हनुमान..जी साब..ये पैसे लेकर जा और कांगनी ले आ..डाल दे कुकड़ों को... इतने में सिपाही अबरार वहां आया। हुजूर कुकड़े देखकर तबीयत हरी हो गई। मैं इनको साफ करना जानता हूं आप कहें तो दावत...थानेदार का मुंह देखकर वो चुप हो गया।
अब थानेदार ने साहब को फोन लगाया- खान साब..जी, क्या खिदमत करूं। आपके लोग तो जमानत करवा गए। ये मुर्गें रह गए हैं...अरे सोलंकी साहब उनको कौन छुड़ाएगा? आप तो उनको घर ले जाइये। भाभी से कहियेगा, अच्छी नस्ल के हैं। लजीज बनेंगे और अगर आपके यहां मुर्गियां हों तो मेल करवा दीजिए। फोन करना बेकार रहा। जवाब को कुछ समझकर अबरार बोला- मैं तो पहले ही कह रहा था साहब। थानेदार ने देखा मुर्गें कांगनी खाकर फिर से लड़ रहे थे। एक काम कर अबरार इन पर गीला कपड़ा डाल, टोकनी में रख। मैं घर ले जाकर सरोजा से पूछता हूं इनका क्या करना है?
मंगलवार, 12 जून 2018
Dadda's Satisfaction.
Dadda had proud on Bhaiyaa jee, as he was the only educated person in their family. His elder brother was a farmer and he was not educated. Bhaiyaa jee was a man of unique quality, he helps Bhoujee (elder brothers wife) and taught the children not only of family but also the neighbourhood. Here is little but important point, Bhaiyaa jee loved his neighour's daughter. Her name was Yougeshwari. She also noted it. When ever she walke's out, hearing the sweet sound of her anklets Bhaiyaa jee also came out by pretend to see her.
Sweet smell and love can't hide, Dadda told whole matter to Daddi (wife of Dadda and the mother of Bhaiyaa jee and the elder one). Elder brother Ram prashad was married. His wife Kiratni helps Daddi in household works. Bhaiyaajee's name was Ram keertan but it was an old fashion’d name and his friends could laughat on this so he replaced it by the name of Rajkumar but close people call him by this name or short name Ramu. Daddi made a marital conversetion to his neighbourhood counterpart Ramrati, the mother of Yogeshwari. Ramrati accepted it happily. Bhaiyaajee married with Yogeshwari. After marriage many things were changed. Now Bhaiyaa jee didn’t teach children regularly and didn’t take interest in household works, as he did before. Now his whole time, if he is in home then passes with newly marriade bride. After looking all this with a deep breath Dadda says, Change is Life.
गुरुवार, 7 जून 2018
मौत से मुकाबला 15: महापतन की शुरुआत
बारस पर वारंट था। उस पर आरोप था कि उसने लंदन के सर रैंक के एक व्यापारी को ठगा है। इसी के साथ उस पर लगा कैनिबलइज्म यानी आदमखोरी का मामला भी फिर से उठ गया था। कॉमनवेल्थ और ब्रिटिश कॉलोनियल क्षेत्रों में उसकी खोज तेजी से चल रही थी। उसको यहां से बचाकर निकलना था और उसे ये बात पता थी कि थॉर ने जब ब्रिटिश कॉलोनियल क्षेत्र के लोगों को लूटा और मारकाट मचाई थी तो नेवल उसके साथ था। नेवल को छोड़कर सभी व्यापारी इंग्लैंड में कारावास की सजा काट रहे थे। थॉर के बारे में पता चला कि थॉर पर बने मामले को कमजोर बनाया जा रहा है और उसके साथियों को फंसाया जा रहा है। थॉर ने महारानी के साथ कोई गुप्त समझौता किया था। खैर, एंजिला युनिवर्सिटी से भागकर आई थी। उसको न जाने क्यों किसी अनहोनी का डर सता रहा था। वो पैसे के लिए परेशान हो रही थी तब बारस उसे मिला और उसे लेकर यहां आ धमका। बारस से नेवल ने ये जानने की कोशिश की कि उसे उसका पता कैसे चला? बारस ने उसको क्रिप्टन के बारे में बताया जिसने उसे यहां देखा था। क्रिप्टन किसी समय नेवल का सहयोगी हुआ करता था। इन दोनों ने मिलकर बहुत से व्यवसायिक अभियानों को सफलतापूर्वक पूरा किया था। बाद में वो नेवल से अलग हो गया। उसने इंडियन गिरमिटिया मजदूरों को खरीदने-बेचने का काम शुरू कर दिया और अब वो एक प्रतिष्ठित व्यापारी था। खास बात ये थी कि क्रिप्टन के कारण ही नेवल से उसकी पत्नी नटाला दूर हुई और वो क्रिप्टन की पत्नी हो गयी। यहीं से एक दुश्मनी का बीज पड़ा। नेवल ने क्रिप्टन को नुकसान भी पहुंचाया। नेवल ने क्रिप्टन के खिलाफ ओलिवर कोलंबस नाम के अमेरिकी की मदद की जिसने क्रिप्टन को व्यवसाय में हर मोड़ पर मात दी। क्रिप्टन ने अपनी पत्नी नटालाजो कभी नेवल की पत्नी थी से इस बात को लेकर झगड़ा किया तो वो नेवल के पास वापस आई और उसे कहा कि वो ऐसा करना बंद कर दे। नेवल ने उसे एक भरपूर किस किया और उसे कहा कि वो उसे हासिल करने के लिए ही ये सब कर रहा है। वो नटाला से आज भी बेहद प्यार करता है और उसे वापस पाना चाहता है। पर नटाला ने उसे फिर से लूजर कहा और चली गई। उसने जाते-जाते धमकी दी कि अगर उसने ओलिवर की मदद नहीं रोकी तो परिणाम गंभीर होंगे। नेवल ने ओलिवर की मदद अब और वृहद स्तर पर शुरू कर दी। वो अपने सारे व्यापारी संबंधों का फायदा ओलिवर को देने लगा। अंतत: एक दिन पता चला कि नटाला ने सेंट्रल हॉल की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली और क्रिप्टन का व्यवसाय चौपट हो गया वो अब छोटे-मोटे व्यवसाय कर अपनी जिंदगी चला रहा था। बस एक बात का दु:ख था नटाला ने नेवल को एंजिला का तोहफा दिया पर वो क्रिप्टन को एक बच्चा भी न दे सकी। ओलिवर अब अमेरिका में है और नेवल का शुक्रगुजार है। ये बातें हमको नोबल ने बताई थी।
खैर, आप लोगों को आश्चर्य होता होगा कि हम समुद्र में क्या खाते थे? पीने का पानी कहां से आता था। आपको बताना चाहता हूं कि नेवल ने खाने के लिए पहले आलू खरीदे थे जिनको भट्टी वाले बॉयलर में उबालकर नमक और मसाला डालकर हम खाते थे। अब खुशी की बात थी कि हमारे पास कार्न और चावल के साथ आयातित दाल थी जिससे हम कभी खिचड़ी भी बनाकर खा लेते थे। खाना बनाने का काम फॉरेसो और नोबल के हाथ में था। पानी हम पास से पोर्ट से खरीदकर एक विशाल टैंक में जमा कर लिया करते थे। इससे पेयजल की आपूर्ति होती थी।
बारस आया तो नेवल की चिंता बढ़ गई। चिंता इस बात को लेकर नहीं थी वो इंग्लैंड के निशाने पर था। उसे चिंता बारस के आगमन को लेकर थी। बारस चाहता तो वो किसी के भी साथ भाग सकता था। कहीं एंजिला को लेकर तो उसके इरादे खतरनाक नहीं हैं। एंजिला, घोड़ी के दूध की तरह आकर्षित करने वाली थी। मानों हुस्न की मलिका एफ्रोडाइट ही सामने आ गई हो। लंबे कद की, गहरी आंखों वाली, सुनहरे बाल, गुलाबी भरे होंठ इस पर न जाने क्यों एक मादकता का अहसास जो उसे देखते ही होने लगता था।
बारस जहाज पर रहता और हमारे कामों को देखता और ज्यादातर हमारे कामों में नुक्स निकालने की कोशिश करता। नेवल भी न जाने क्यों उसकी बातों को मानने लगा था। वो जो कहता नेवल पर उसकी सहमति जायज ही होती थी। नेवल दिनभर शराब में डूबा रहता और बारस से बातें करता रहता। जहाज अब हमारे भरोसे ही था। बैन, फॉरेसो, जैमी सहित एडम की नजर एंजिला पर थी। अगर कभी कयामत हो जाए तो वो एंजिला को जरूर ही बचाएंगे। बच गए तो उसके साथ एक सुंदर घर बसाएंगे। सोचते तो हम, मैं और जोनाथन, भी कुछ ऐसा ही थे पर एंजिला हमारे लिए कुछ ऐसी थी जैसे कछुवे के लिए आलप्स की चोटी। एंजिला हमारा नेतृत्व कुछ ऐसे ही करती थी नेवल करता था। छोटे पोर्टों से जरूरी सामान खरीदना हो या समुद्र में मछली का शिकार हम सभी उसके कायल थे और उसके रूप से घायल भी थे।
जहाज पर शराब खत्म हो गई तो नेवल बेचैन हो गया। अगर उसके लिये शराब खरीदी जाती तो पैसे की मार पड़ती। बारस ने अपनी छोटी सी शराब की बोतल से नेवल को शराब देने लगा। हमको आश्चर्य होता था कि इस बोतल की शराब खत्म क्यों नहीं होती? अब तक हमारी बारस से बात नहीं के बराबर होती थी पर अब वो हमसे बात करने लगा था। वो मुझे समझाने की तरह बातें करता था, जोनाथन को डराने और बाकी को धमकाने की गरज से बातें करता था। वो मुझसे बातें करते समय सहज हो जाता था ऐसा क्यों था? वो मुझसे ज्यादातर इस विषय पर बातें करता कि ईश्वर नहीं है और सफल होने के लिए किसी भी हद तक गिर जाना चाहिए। औरत को जिस्म और आदमी को धोखे से सफलता मिलती है। उसने मुझे एक डायन की कहानी सुनाई जिसने अपने खूबसूरत जिस्म को पेश कर कई सल्तनतों पर राज किया और फिर उनको अपनी ताकत बढ़ाने के लिए बलि चढ़ा दिया। इस खूबसूरत बला का नाम था वैनम। उसके होंठो से मीठा सायरप और स्तनों से दूधिया शराब बहती थी। उसका हर अंग रस बहाता था। वो मुझे बहुत कुछ बताना चाहता था पर मैं उससे दूर ही भागता था। एक शाम मैं, एडम, जोनाथन, जैमी और फॉरेसो डेक पर थे और जालों को सुलझा रहे थे ताकि वो उलझ न जाएं। हमारे बीच इस बात को लेकर चर्चा हो रही थी कि अगर बार्बरस शैतान भी है तो ईश्वर हमारी रक्षा करेगा। तभी एक समुद्री पतंगा डेक पर आ गया जोनाथन ने उसे देखा-देखो इसका रक्षक भी ईश्वर ही है। इसी समय बार्बरस भी वहां आ धमका- न जाने क्यों उसे वो सारी बातें पता थी जो हमारे बीच हुई थीं। वो जोनाथन के पास आया और फुफकारते हुए बोला- ईश्वर कमजोर है, तुम्हारा ईश्वर कमजोर है। क्या वो इस कीड़े को बचा सकता है। उसने उसे कुचल दिया। नहीं बचा सकता। तुम फरेब को जीते हो ईश्वर कमजोर है कमजोर, फ्राड...फ्राड....फ्राड। वो हंसा और हम सबको देखा। हमको उसका व्यवहार बेहद अजीब लगा। रात को जोनाथन ने मुझे और एडम को तहखाने में बुलाया। हम वहां पहुंचे तो देखा वो वही जादूई किताब लेकर बैठा था। मित्रों क्या तुमको मालूम है एफ अल्फाबेड का 6ठां अंक है। उसने फ्राड तीन बार कहा यानी 666 जो शैतान का अंक है, मैंने इस किताब में एक मंत्र पढ़ा है आओ उसे दोहराएं और जिंदगी की दुआ मांगे। पर हां एक बात याद रहे कोई भी अपने स्थान से हिलेगा नहीं अगर कोई बीच से उठा तो जो हमारे मेहरबान होंगे वही शैतान हो जाएंगे। हम एक-दूसरे का हाथ कसकर पकड़कर बैठ गए। जोनाथन ने मंत्र पढऩा शुरू किया- डोमिन सेल्वम एडफेरेनडेट नॉस यूशिटिआ बोल्ट उर्बेन लॉलेकम रिडक्स स्पिरिट्यूअम एट नोविलि नोबिस विनेइल फू..फू। मंत्र जपा ही जा रहा था कि वहां बार्बस आ गया। हम एक सितारे को घेरकर बैठे थे। जिसके बीच में एक मोमबत्ती जल रही थी। समुद्र उफन रहा था और जहाज हिचकोले खा रहा था। हमने उसे देखा तो हम तो चुप हो गये पर आंखें मूंदे बैठा जोनाथन मंत्र पढ़ता रहा। उसके आते ही मोमबत्ती बुझ गई। अनिष्ठ जान कर जोनाथन ने आंखें खोली तो वो बार्बरस को देखकर घबरा गया। बर्बरस गंदे ढंग से हंसा और बोला- मौत एक सच है और उससे भी बड़ा सच है कि वो किसी के रोके नहीं रुकेगी। ईश्वर के रोके भी नहीं। तुम जिस ईश्वर को मानते हो वो तुम्हारे लिये शैतान से भी बुरा है। आओ उसने हाथ फैलाए और बोला- मेरी शरण में आओ जागो मेली स्पिरिटस। अब आई लहर इतनी जोरदार थी कि हम गुड़ककर गिर पड़े और साधना भंग हो गई। हमारी लालटेन बुझ गई और अंधेरा छा गया।
मौत से मुकाबला 14: शैतान का आगमन
बार्बरस, एक ऐसा व्यक्ति जो शायद सिर्फ पैदा होता है मारता नहीं। इसकी मौत को शायद ये खुद ही मार चुका है। मेरे मन में इस व्यक्ति को लेकर उत्सुकता जारी। मैंने नोबल से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसकी दादी ने अपनी दादी से इस आदमी की कहानी सुनी थी। बहुत पहले अंजान कैरिबियाई द्वीप पर एक शीमेल जा रही थी। उसने एक बच्चे के रोने की आवाज सुनी। उसने देखा तो वहां एक नवजात को पाया। शीमेल में एक शी थी जो उस बच्चे को देखकर तड़प उठी। उसने उसे दूध पिलाने की नाकाम कोशिश की पर उसके स्तन को चूसकर वो शिशु शांत हो गया। स्तन पर इस तरह का स्पर्श पाकर शीमेल को यौन संतुष्टि प्राप्त होती थी। शीमेल उसे घर ले आई और उसका पालन पोषण करने लगी। शीमेल उस बच्चे के प्रति आकर्षित थी। वो उसे चूमती और उसे अपना राजकुमार कहती। ये शीमेल दलाल के माध्यम से जहाजियों का मनोरंजन करती थी। धीरे-धीरे ये बच्चा बड़ा होने लगा और इस पर आती जवानी शीमेल का मन ललचाने लगी। शीमेल उससे संबंध बनाती और उसे भरपूर प्यार देती। इस लड़के नाम बारस रखा था शीमेल ने। बारस को शीमेल का व्यवहार पसंद नहीं था। वो उससे नफरत करता था और उसकी प्रताडऩाएं झेला करता था। वो उससे यौन संतुष्टि चाहती और ऐसा न होने पर उसे मारती-पीटती। एक दिन शीमेल ने उससे फिर अपनी यौन इच्छाएं संतुष्ट करने को कहा तो बारस घबरा गया। शीमेल ने उसे पीटने की कोशिश की तो वो भाग निकला। वो परेशान होकर समुद्र किनारे बैठा था तभी उसे एक चाकू पड़ा मिला। वो चाकू लेकर वापस लौटा और शीमेल के साथ दो जिस्म और एक जान हो गया। जब शीमेल संतुष्ट होकर सो गई तो उसने उसका बिस्तर पर गलाकाट कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने शीमेल की लाश को कंपाउंड में दफ ना दिया। अब वो काम की तलाश में घूमने लगा। उसे कहीं नौकरी नहीं मिली बल्कि लोगों ने उसे बेहद अपमानित किया। थका-हारा बारस समुद्र किनारे बैठा था। वो परेशान था, भूखा भी था। तब उसके पास एक आदमी आया जिसने उससे कहा कि बारस का जन्म शैतानी रात को हुआ है उसकी आत्मा में शैतानी शक्तियां है। अगर वो उसे अपनी आत्मा बेचता है तो वो उसकी सारी जरूरतें पूरी कर देगा। बारस नेहां कर दिया। इसके बाद उस आदमी ने चाकू से छेदकर अपनी उंगली से खून निकाला और बारस को चखाया। इसके बाद बारस घबरा गया। उसने बारस की उंगली छेदकर बारस का खून चखा। इसके बाद एक बेहद खूबसूरत लड़की को बुलाया। उसे देखकर बारस सबकुछ भूल गया। ये तुम्हारी है बारस। बारस ने उसे फ्रेंच किस किया तो उस लड़की की जिबान सांप बनकर उसके अंदर उतर गई। बारस गिर पड़ा उसे उल्टियां होने लगीं। बारस को महसूस हो रहा था कि उसके अंदर का भगवान, दया, प्रेम, निश्छलता मर रही है। वो आदमी और लड़की हंसते हुए गायब हो गए। भगवान ये देख रहा था। कुछ देर बाद बारस मर गया। उस मरे उसे जिस्म में वो फिर से जी उठा। उसकी आंखें अंगारे की तरह लाल हो गईं। और वो बन गया- बारस से क्रूर बार्बरस। इसके बाद वो व्यापारी बन गया। वो जो भी व्यापार करता उसमें लाभ कमाता। वो पैसे से गरीबों को खरीदता और उसने पशुवत क्रूर व्यवहार करता। वो नई जवान लड़कियों को हवस का शिकार बनाता और बाद में उसका मांस खा जाता। ये बात मुझे अजीब लगी। तब नोबल ने आगे बताया कि बारस नई लड़की को तीन दिन के लिये साथ लेकर आता पहली रात वो उसे शैतानी दवाई पिलाता जिसके बाद वो शैतान के अधीन हो जाती दूसरी रात वो उसके साथ संबंध बनाता और तीसरी रात उसको खा जाता। इसके बाद जब दलाल उसके पास जाते वो उनसे कहता कि लड़की भाग गई। ज्यादा बात होने पर दुगने पैसे देता। कुछ लोग कहते थे कि दलाल में भी उसने शैतानी आत्मा को उतार दिया था। मरी लड़की के परिवार वाले उसे यहां-वहां खोजते फिरते। उस लड़की आत्मा को अपने अधीन कर बारस अपनी ताकत बढ़ता ही जा रहा था। नोबल ने कहानी अपनी दादी से सुनी थी और उसने उसकी दादी से, तो क्या बारस की उम्र 100 साल से ऊपर थी। सब अंदर चले गए तो मैं और जोनाथन डेक पर खड़े रहे, शायद यूं कि अब के बाद कभी यूं साथ रहने का मौका मिले न मिले या हम जिंदा हों न हों।
हम डेक पर खड़े थे। चांद बादलों में से निकल-छुप रहा था। तभी कुछ पास पानी में एक सिर निकला और हमें देखने लगा। उस हलकी रोशनी में जोनाथन की नजर उस पर पड़ी। मैं भी घबरा गया। ये किसी का सिर ही था। कुछ क्षणों बाद वो पानी में चला गया। जोनाथन ने चिल्लाकर सबको बुलाया। सबने वहां आकर देखा तो कुछ न था। नेवल ने आसपास देखा। कुछ दूर वर्षावन जैसा कुछ जंगल था। नेवल ने बताया कि वो अनाकोडा हो सकता है जो शायद पानी में उतरा होगा और जहाज को देखकर शिकार को ताक रहा होगा।
रात ढलनी थी ढली और दिन उगना था उगा। हम डेक पर खड़े थी तभी दूर से एक छोटा जहाज आता दिखा वो आकर हमारे जहाज से सटकर खड़ा हो गया। इस दौरान हलकी टक्कर भी हुई। हमारा जहाज हिल गया। बैन नेवल को बुलाने अंदर गया। तभी दूसरे जहाज से एक बेहद खूबसूरत लड़की निकली और हमारे जहाज पर आ गई। पीछे एक बूढ़ा भी निकला जो दूसरे जहाज सेे खड़ा होकर हमें ही देख रहा था। आप कौन है? जैमी ने पूछा। एंजिला स्पार्ट। ओह! हम सम्मान में झुके। इतने में नेवल बाहर आ गया। फा..लड़की नेवल के गले लग गई। नेवल उसे देखकर खुश होता उससे पहले ही बूढ़े को देखकर वो सकपका गया। अब बूढ़ा जहाज पर आया। आप....बैन ने पूछा। वो बूढ़ा मुस्कुराया और उसकी आंखें चमक उठीं। बेल्जिबब (ब्रायन) एलेक्सो रिवनस बैरिजो ओलिवरा रिज्विनस यूविन सैटन संक्षेप में बार्बरस। तुमने मेरे बारे में शायद सुना नहीं होगा- बूढ़ा रहस्यमय ढंग से मुस्कुराया। ओ ओह...हम सभी असहज हो गए।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
कुएं का रहस्य
दोनों लापता दोस्तों का आज तक पता नहीं चला है। पर लोगों को आज भी उस सड़क पर जाने में डर लगता है। कुछ दुस्साहसियों ने वहां से गुजरने की कोशिश ...
-
बारस पर वारंट था। उस पर आरोप था कि उसने लंदन के सर रैंक के एक व्यापारी को ठगा है। इसी के साथ उस पर लगा कैनिबलइज्म यानी आदमखोरी का मामला भी फ...
-
हम सभी घबराए हुए थे। घबराएं भी क्यों नहीं हमारे चार साथी बीच समुद्र में हमारे छोटे से जहाज से गायब हो चुके थे वो भी बिना किसी सूचना के। अब...
-
कार जा ही रही थी कि सामने पत्थरों को देखकर ड्राइवर ने कार को रोका और बाहर निकला। वो पत्थर को उठाने के लिए झुका ही था कि उसके सिर पर जोरदार ट...







