गुरुवार, 7 जून 2018
एक अधूरी मोहब्बत की पहली निशानी
कार जा ही रही थी कि सामने पत्थरों को देखकर ड्राइवर ने कार को रोका और बाहर निकला। वो पत्थर को उठाने के लिए झुका ही था कि उसके सिर पर जोरदार टॉमी का आघात हुआ और वो अचेत हो गया। इसके बाद किसी ने उसे उठाया और वहीं सड़क पर लेटा दिया। सड़क पर अंधेरा था। तभी एक ट्रक बेतहाशा तेजी से आया और..... टॉमी मारने वाले ने नजारा देखा और वहां से चला गया। दूसरे दिन सड़क पर कार ड्राइवर जावेद की लाश पड़ी थी। उसे ट्रक ने टक्कर मार दी थी और लाश कुचल चुकी थी।
अब आप ये सोच रहे होंगे कि मामला क्या है? क्यों इसको इतनी बुरी मौत मारा गया। ये हत्या थी पर मामला दुर्घटना का बना। मामला समझने के लिए हमको कुछ वक्त पीछे जाना होगा। ज्यादा नहीं पांच साल पहले। चच्ची के कूचे में एक घर था नूर का। इसी के घर के सामने था नबीर की चाची का मकान। नूर अपने मां-बाप की एक लौती बेटी थी। इससे बड़ा एक भाई था ममनून। इसके बाद कोशिशें तो बहुत हुई पर बीमारी के चलते नूर के पिता चल बसे। बची मां जो अपने सनकी भाई हमीद और बेटी नूर के साथ नबीर के घर के सामने ही रहती थी। नबीर के मां-बाप नहीं थे। वो चाची के साथ रहता था जिसका भी इस दुनिया में सिर्फ एक ही बेटा था, राशिद जिसने अपना नाम रॉकी रख लिया था। वो गोवा में बैठा था। उसका वहां पर कारोबार था। कहने को वो कारोबार था पर वो था ड्रग्स का धंधा। इसके अलावा वो अश्लील फिल्मों से भी जुड़ा था। वो वहां से पैसे भेजता था और नबीर भी यहां छोटे मोटे काम किया करता था।
नूर पर नबीर का दिल आया था। वो जब भी छज्जे पर निकलती। उसकी पायजेब छनकती वो उसे देखने किसी न किसी बहाने से बाहर आ जाता। नूर भी ये बात समझती थी वो चांदनी रातों में छज्जे पर आ खड़ी होती। जब कूचे में कोई न होता तो नबीर उसे देखकर गजल गाता- झरोखे में है आज तेरे चांद का दीदार। वो मुस्कुराती इतराती, इठलाती। बाद में वो बाहर मिलते भी थे पर निकाह से पहले तहजीब के चलते वो दूर ही रहते।
इश्क और मुश्क यानी मोहब्बत और खुश्बू छुपाए नहीं छुपते। चाची ने नूर की मां से बात की। मां ने कह दिया कि नबीर कुछ अच्छा काम करे तो बात आगे बढ़ेगी। नबीर ने बहुत कोशिश की पर कोई कमाऊ काम नहीं ढूंढ पाया। थकहार कर उसने रॉकी को फोन पर पूरी बात बताई। उसने अपने आदमी से कहा कि वो उसकी मदद करे। उन लोगों ने उसको दुबई भेज दिया। जाने से पहले नबीर नूर से कह गया कि वो कम-से-कम एक साल का तो इंतजार करे।
नबीर दुबई चला गया। वहां उसने थोड़ा काम सीखा और फिर तेजी से वहां धंधा जमाने लगा। एक साल साल से डेढ़ और फिर डेढ़ से दो साल हुए। बीच में चाची से होती बातचीत में पता चलता रहा कि नूर अभी तक इंतजार कर रही है। नबीर ने काफी पैसा इकट्ठा कर लिया। वो अब वहां एक अच्छा मकान किराये पर लेकर वापस लौटा। उसका सपना था कि वो नूर को ब्याहकर उसे वहां मलिका की तरह रखेगा। वो वापस लौटा। उसने नूर के घर में झांका तो वहां उसकी मां दिखी वो न दिखी। चाची चुप थी। वो शाम को चौराहे पर जो उसके दोस्तों से मिलने का पुराना ठिकाना था पहुंचा वहां उसे पता चला कि उसके जाते ही नूर की शादी हो गई थी। कुछ दिन पहले खबर मिली कि उसकी मौत हो गई। नबीर भड़क गया और चाची के पास पहुंचा। चाची उससे बोली- तुझे वापस बुलाती तो भी तू क्या कर लेता? उसकी मौत कैसे हुई। चाची ने उसका मुंह देखा- ये गुलशन के बच्चे का मुंह नहीं दु:खता दिनभर बोला करता है। चाची के बात बदलने को नबीर समझ गया। सही सही बताओ चाची। चाची बोली- वो रोज रात को चांदनी में खड़ी होकर तेरे चांद का दीदार गाती थी। फिर उसका निकाह हो गया तो वो अपने पति के लिए वही गीत गाती थी। उसका पति उसके लिए मोगरे का गजरा लाता था तो कभी चमेली का इत्र। वो केवड़े का पानी छिड़ककर उसका इंतजार करती। कुल मिलाकर वो खुश थी पर तभी उसे बीमारी हुई और उसका इंतेकाल हो गया। चाची की बात पर नबीर को शुब्हा होना जायज था। चाची सच बोलो, तुमको कसम है दरगाह वाले बाबा की....अब चाची डर गई। नूर की शादी हुई पर वो शादी उसके लिए जहन्नुम का दरवाजा बन गई। जावेद के पास की कॉलोनी में रहने वाली कई काफिराओं से संबंध थे। वो नूर पर जुल्म करता और उसके परिवार वाले उसका साथ देते। वो कभी दहेज की बात करते तो कभी औलाद न होने का ताना देते। आखिर में एक दिन उसके जलने की खबर आई। उसके भाई ने पुलिस में रिपोर्टकी। और पुलिस तो ....नबीर समझ गया।
नबीर ने फिर से दुबई जाने का मन बनाया और वीजा के लिए दरख्वास्त दी जो मंजूर हो गई। उसने जावेद के बारे में पता लगाया। जावेद और उसकी बहन के साथ उसके मांबाप उसके निशाने पर थे। उसने नकाब डाल उसकी बहन, जो शादीशुदा थी, के चेहरे पर तेजाब फेंक भाग निकला। और रात को जहां से जावेद जाता था उस रास्ते में सूनसान में पत्थर जमा दिये। और फिर जो हुआ आपके सामने है। दूसरे दिन पुलिस ने लाश को देखा। दबाव था इस लिए मामला दर्ज किया गया। और जब ये सब हो रहा था नबीर मुंबई के लिए रेल में चढ़ चुका था। उसे मुंबई से फ्लाइट लेनी थी। जाते-जाते उसने चाची से वो फोटो ले लिया था जो उसने ईद के दिन नूर का खींचा था इस वादे के साथ कि जब वो निकाह की रात मिलेंगे तो इस इत्तेफाक को याद करेंगे कि ये उनके प्यार की पहली निशानी था।
7 जून 2018
सोमवार, 28 मई 2018
और कोठी गिर गई.....
कोठी में से लडऩे की आवाजें आ रही थीं। ये हमारी कोठी है। हमारा भी इस पर हक है। बेटी को भी बराबर का हक मिलता है नहीं दिया तो केस करेंगे। जाओ कर दो केस, किसी को एक कानी कौड़ी न मिलेगी। अचानक जर्जर कोठी भरभराकर गिर गई और सभी उसमें दब गए। घंटों तक खबर करने के बाद भी कोई नहीं आया। बाद में मलबा हटाकर अंतिम सांस लेते लोगों और लाशों को निकाला जाने लगा। लोगों में इस बात की चर्चा होने लगी।
आप लोगों को माजरा समझ में नहीं आ रहा होगा। चलिए...पूरा कथानक जानते हैं। ये कोठी बलवंतराय की थी। बलवंत राय, जिनका पूरा नाम था- रायराजा सूर्य बली बलवंत राय, इनके दादा के दादा ने कोठी का निर्माण करवाया था। इस कोठी में 150 से ज्यादा कमरे थे। पांच मंजिला इस कोठी को कभी पंचमहल के नाम से जाना जाता था। दादा को ये इमारत मिली और उन्होंने अपने 8 बच्चों, जो जिंदा बचे, वर्ना बाकी बीमारी के शिकार होकर बचपन में ही स्वर्ग सिधार गए, को ये कोठी दी। अब ये कोठी बलवंत राय और उसके पांच बच्चों के हवाले थे। बलवंत की मौत हुए हफ्ताभर ही हुआ होगा कि आज उनके पांचों बच्चे यहां इकठ्ठा हुए और हक को लेकर आपस में भिड़ गए।
बलवंत राय के परिवार में बड़के भैया शिशुपाल तो सन्यासी हो गए थे। अब वो बनारस में निरस हो चुके थे। उससे छोटे थे, कपिलनाथ जो अब उस इमारत में घुसे बैठे थे और लड़कर किसी को भी उसमें आने नहीं देते थे। इनसे छोटी थी सुवर्णा दीदी जो कभी झांकने नहीं आई पर अब जब हिस्से की बात आई तो वो कब्र फाड़कर बाहर आ गईं। इनके पति भी लडऩे को तैयार थे, वो वकील जो थे। अब आई सुहिता की बारी, सुहिता अनब्याही थी और जवानी का ठंडा जोश लड़कर निकाल रही थीं। ये बलवंत के साथ ही रहती थीं और बलवंत कपिलनाथ के आश्रित थे। कपिलनाथ से इनकी लड़ाई चलती ही रहती थी। अब बचे छुट्टन, वो सिपाही हो गए थे और पास गांव में थाने पर रहकर किस्मत को कोसते थे।
जब कभी त्यौहार पर ये परिवारजन यहां इकट्ठे होते तो इनमें लड़ाइयां होतीं। किराए की दुकानों के किराए को लेकर जो कोठी में ही थीं। किराएदार भी यहां थे, जिनमें से कइयों ने यहां कब्जा कर लिया था और छोडऩे के एवज में मोटी रकम मांग रहे थे। लड़ाइयों और स्वार्थों की आपसी दरारों ने इस इमारत की नींव कमजोर कर दी थी। मुसीबत तो तब हुई जब किराएदार मुसद्दी साहू ने आटा चक्की खोल डाली और चमन नॉवेल्टी ने यहां पिंजारे और सिलाई की मशीनें डाल दीं। वो दिन तो क्या रात में दनदनाती और इमारत का भुरकस रितरित कर यहां वहां गिरता।
आज सभी को पता चला कि कपिलनाथ ने इमारत के आधे हिस्से का सौदा कर दिया है और पैसा लेने वाले हैं। जाहिर सूचना मिली थी शायद। सुवर्णा अपने पति और सभी लोगों को लेकर वहां पहुंच गई। लड़ाई शुरू हो गई। तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मकान का सौदा करने की। तू चुप कर कमजात। ढंग से बात करो। छुट्टन को छुट्टी न मिली तो उन्होंने सुवर्णा को ही अपना प्रतिनिधि बना दिया। हंगामा होता रहा और होता रहा जब इमारत इसे झेल न पाई तो गिर गई...गिर गई जैसे रिश्तों का अपनापन और स्वार्थों के बढऩे से एकता की अहमियत। जिन कबूतरों के घोसले यहां थे अब वो दूसरी इमारत पर बैठकर मलबे को ताक रहे थे। जमीन को सरकारी जांच में लिया गया। मकान खतरनाक की सूची में जो था। अब वो जमीन भी सरकारी थी। छुट्टन किस्मत को कोसते रहे, कोसते रहे और कोसते ही रह गए। अब फरिश्तों की रूह सिरधुन रही थी और जमीन नीलाम हो रही थी।
29 मई 2018
रविवार, 27 मई 2018
मौत से मुकाबला 13 : महाविनाश का पदार्पण
डेक पर हलचल की आवाज हुई। तो जोनाथन घबरा गया। वो हाथ जोड़कर बोला- प्लेसिट इरे प्लेनचिट जिसका मतलब था प्लेनचेट वापस जाइये। गोटी बोर्ड पर तेजी से घूमने लगी। मेरा और जोनाथन का ध्यान नहीं था पर एडम लगातार गोट को देख रहा था। कुछ क्षणों बाद गोट जोर से हवा में उछली और बगल में गिर गई। जोनाथन ने बोर्ड और गोट को समेटा और उठ गया। मैं भी उठ गया पर एडम वहीं बैठा कुछ सोचता रहा। क्या हुआ? मैंने और जोनाथन ने साथ में पूछा। वो बोला- क्या तुमने उस शब्दों को जोड़ा जो आखिर में गोट ने इंगित किये। नहीं तो- हमारा जवाब था। वो कुछ सोचने लगा। क्या बात है? जोनाथन घबराया। ये आत्मा किसकी थी? एडम ने पूछा। पता नहीं..पर क्या ये बात जानना जरूरी नहीं थी? क्यों= जोनाथन ने पूछा। वो जो कह रहा था वो जरूर खास था। वो क्या कह रहा था- मैंने पूछा। एडम ने हमारा मुंह देखा- वो कह रहा था कि ये यात्रा शुरू तो हुई है पर इसका अंत सबकी मौत पर होगा। एक जिंदा बचेगा पर वो भी न पूरी तरह जियेगा न पूरी तरह मरेगा। जोनाथन घबरा गया। मानों पूरा दृश्य उसकी आंखों में खो गया।
डेक पर आवाज किसकी थी ये पता न चला। दूसरे दिन सुबह बैन, जैमी और नोबल के साथ नेवल जहाज पर आया। नेवल के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ पढ़ी जा सकती थीं। बैन और जैमी ने आकर नोबल की हंसी उड़ानी शुरू कर दी। उनकी बातों से पता चला कि रात को वो लोग बदनाम शराब घर में गए उसके बाद सब एक-एक खूबसूरत लड़की के साथ कमरे में गए। सभी तो अय्याशी में लग गए पर नोबल लड़की को देखकर एक कोने में बैठ गया। वो युवती नोबल को देखकर हंसी फिर उसने उसके सामने कैबरे किया पर नोबल बुत बना बैठा रहा। जब कई जतन के बाद भी नोबल की रुचि उस लड़की में नहीं जागी तो वो लड़की भड़क गई और उसे गालियां देने लगी। उसका हंगामा सुनकर सब बाहर आ गए। पूरा माजरा जानकर सभी ने नोबल को फिर कमरे में घुसा दिया पर नोबल ने उस लड़की को छुआ तक नहीं। नोबल बोला कि उसने अपनी जिंदगी में सिर्फ एक से प्यार किया। एक को ही किस किया। वो ही उसकी हमसफर है। वो लड़की आज भी नार्थ शायर के बदनाम नाचघर में नाचती है और उसका रास्ता देखती है इस आस में कि किसी दिन वो प्रिंस की तरह आएगा और उसे ले जाएगा। उसने उसे कहा है कि वो उसका इंतजार करे पर यदि साल भर तक उसका उत्तर न आए तो समझ जाए कि वो शायद मर चुका है और वो अपना घर बसाने की जद्दोजहद शुरू कर दे। जोनाथन और मैंने एक दूसरे का मुंह देखा।
हमारे पास मौका था कि यहां का कस्बाई बाजार घूम लें अगर कुछ काम का लगे तो खरीद लें। एडम हमारे साथ था। मैं और जोनाथन तो थे ही। बैन और जैमी भी साथ हो लिये। रास्ते में चलते वक्त वो दोनों जोनाथन और मुझको परेशान भी कर रहे थे। ये उनके लिए मनोरंजन का एक रूप था। हम चलते-चलते एक तंबू के सामने रुके। ये तंबू बिलकुल वैसा ही था जैसा उस जिप्सी बुढिय़ा का था जहां कभी मैं अपने तीन दोस्तों के साथ गया था। तभी एक बेहद खूबसूरत लड़की बाहर आई और हम सबको देखकर ठिठककर रुक गई। बैन, जैमी उसे देखकर रुक गए। उस लड़की की नीली आंखों में गजब की गहराई थी। उसके गुलाबी होंठ उस जन्नत के रस से भरे थे जिसकी प्यास ज्यूस को भी होगी। उस लड़की ने चेहरे से जताया कि आओ, आओ, मेरी कुरबत में आओ। वो उलटी चलकर अंदर चली गई। बैन-जैमी भी अंदर चले गए। वो उसे शायद वेश्या समझ रहे थे। कुछ क्षणों बाद वो बाहर निकले और तेजी से निकल गए। अब मैं, जोनाथन और एडम मंत्रमुग्ध से अंदर चले गए। अंदर एक बुढिय़ा बैठी थी। इसके सामने एक ग्लोब था। वो लड़की उसके पीछे खड़ी थी और हमको देख रही थी मानों कह रही हो कि अगर मुझे पाना है तो इनसे बात करो। आश्चर्यजनक रूप से अंदर तीन कुर्सियां थी। हम तीनों उन पर जा बैठे। बुढिय़ा रहस्यमय ढंग से मुस्काई। तुम तीनों फिर आ गए...फिर से हम आपसे पहली बार मिल रहे हैं...एडम बोला। अच्छा, कोई बात नहीं, जानते हो तुम तीनों कौन हो... नहीं-जोनाथन उस लड़की को घूर रहा था। तुम-एडम हो, तुम-एज और ये जोनाथन है। उसके मुंह से हमारे नाम सुनकर हम चौंक गए। आपको हमारे नाम... मैंने पूछा। पेरिस याद है न तुमको.... अब मैं पूरी तरह से पसीने से तर हो गया। आपको ये कैसे मालूम, अब मैं सवाल करना चाहता था। मुझे कु छ अजीब लगा। मैंने एडम का मुंह देखा तो वहां वही हब्शी दलाल बैठा था जो पेरिस को ले गया था। मैंने जोनाथन का मुंह देखा तो वहां भी वही हब्शी बैठा था। मैंने बुढिय़ा का मुंह देखा वो मुझ पर लपकी- शाप कभी खत्म नहीं होते मिस्टर। मैं वहां से भागने लगा इस प्रयास में मैं कुर्सी से सिर के बल गिरा और तेजी से भागकर बाहर आया। अब मैं तेजी से भागता जा रहा था। कोई राह नहीं सूझ रही थी। तभी किसी ने हिलाया- कहां हो एलेक्स दी ग्रेट। मैं यथार्थ में आया हम उस झोपड़े बाहर खड़े थे। मेरी अंदर जाने में रुचि नहीं थी सो एडम और जोनाथन भी मेरे साथ आगे बढ़ चले। हमको आश्चर्य था कि जैन और जैमी झोपड़े से निकलकर क्यों भागे? खैर, कुछ आगे जाने पर हमने एक होटल देखा और अंदर जा पहुंचे। इस लकड़ी के होटल में एक टेबल पर हम तीनों जा बैठे। एक बेहद दुबला आदमी आया और उसने हमसे पूछा कि हमें क्या खाना है? जोनाथन के मुंह से निकला-केकड़े का सूप। सालमन मछली की सब्जी, ब्रेड चिली सॉस के साथ ले आओ- एडम ने कहा। अब मेरी बारी थी- पुडिंग ले आओ। वाइन का ऑर्डर हम बाद में देते। हमारे पास एक आदमी और एक युवा प्रीस्ट बैठे थे। हमारे प्रभु कहते हैं कि कयामत आने वाली है..अपने पापों को सुधार लो-प्रीस्ट ने कहा। वो आदमी चुपचाप नूडल्स को हाथों से खाता रहा। उसका ढंग बेहद गंदा था। अपने पापों से मुक्ति के लिए तुमको प्रार्थना करनी चाहिए ऐसा प्रभु कहते हैं। अब वो आदमी भड़क गया- तुम मेरा दिमाग क्यों खा रहे हो? प्रीस्ट ने झेंपकर हमारा मुंह देखा तो वो एडम को पहचान गया। एडम...एडम ने भी उसे पहचाना- एफिल। एफिल हमारे पास आकर बैठ गया। सालों बाद मिले...हां ये अजीब संयोग है... अब हमारा परिचय हुआ। ये एज है- ये जोनाथन और ये है एफिल- बचपन में ये और मैं साथ में कुत्ते के पिल्ले लेकर आते थे और उनके साथ खेलते थे। बाद में वो वापस भाग जाते थे और हम दोबारा उनको लेकर आते थे। एक बार इस पर बिच ने एफिल के पुट्टे में काट भी लिया था। ये मेरे बचपन का दोस्त है। हम लड़कपन में चर्चा जाकर लड़कियों को घूरते थे और उनके रुमाल चुरा लेते थे। बाद में रुमाल पर कुछ उत्तेजक प्रेम कीबातें लिखकर वापस चर्च में उनकी टेबल के नीचे फेंक देते थे। इतने पर भी किसी लड़की ने हमें घास नहीं डाली। एफिल मुस्काया। हमने कई बार इसी चक्कर में फनरल भी अटेंड किये पर कुछ हुआ नहीं। अब एफिल की बारी थी- आप से मिलकर खुशी हुई। तुम यहां कैसे? अरे अपना यही धंधा है लोगों को पटाता हूं, प्रार्थना की बातें करता हूं-पैसे लेता हूं। घर बसा लिया क्या? जोनाथन ने एकदम से पूछा जो नितांत आवश्यक नहीं था। घरवाली मिली है पर घर नहीं। मतलब, मैंने पूछा। मुझे लड़की मिली तो है पर मेरे पास शादी लायक पैसे नहीं हैं। ओह...न जाने क्यों एडम मुस्कुरा रहा था। शायद हमारी बातों पर। जानते हो ब्रिटिश नेवल का खुफिया दस्ता यहां किसी चीज की खोज कर रहा है। उसने बताया। इस बात पर हमारी प्रतिक्रिया कुछ नहीं थी। एफिल भूखा था और ये बात एडम जानता था। सो उसने हमारे साथ खाना खाया और फिर मिलने की दुआ मांगते हुए रुखसत हो गया।
हम निकल ही रहे थे कि नोबल वहां आया- कितनी देर से तुमको ढूंढ रहा हूं। चलो मौसम साफ है। हमें निकलना है। हम वापस आए और जहाज निकल पड़ा।
डेक पर खड़ा नेवल चिंतित था। हमने आज से पहले उसे कभी इतना चिंतित नहीं देखा था। सर आप चिंतित हैं...नोबल ने पूछा। नहीं कुछ नहीं...पर नोबल मानने वाला नहीं था। आखिर में उसने बताया जब वो रात में बदनाम शराब घर में थे। एक लड़का उसे एक चिट्ठी दे गया। चि_ी में बताया गया था कि थॉर से संबंधित लोगों को पकडऩे के लिए ब्रिटिश नेवल का खुफिया दस्ता यहां आ चुका है और एक आदमी हमारे बारे में उनको जानकारी दे सकता है। उसने हमारा साथ मांगा है। कौन है वो सर? एडम ने पूछा। वो चि_ी बार्बरस बदनाम की थी। एकाएक सबको सांप सा सूंघ गया। बार्बरस यहां फरारी काट रहा है। उसे यहां से निकलने के लिए हमारे जहाज की जरूरत है। हम इसीलिये निकल पड़े हैं। उसे अगर निकाला न गया तो वो थॉर के मामले में हमारा नाम ले लेगा। जिसके बाद हम सब बबार्द हो जाएंगे। एडम समझ चुका था कि प्लेनचेट की भविष्यवाणी सच होने वाली है पर इतनी जल्दी यकीन नहीं था। मैं येजानना चाहता था कि बार्बरस कौन है और ये चाहता क्या है? हम सब अलग-अलग सोच पर थे, किन्तु हम ये नहीं जानते थे कि कुछ दूर समुद्र में महाविनाश का पदार्पण हो चुका है।
गुरुवार, 10 मई 2018
चरित्र अब भी वही है
जब वो बचपन में छोटी थी मां काम पर जाती थी बाप यहां-वहां काम की तलाश में फिरता था। भाई अंटी खेलने में मसरूफ हो जाते। वो मां के थोड़े से मेकअप के सामान को लगाकर पुरानी अलमारी के धुंधले पड़ चुके आइने के सामने आकर सज-बन कर खूब नाचती। घर में मनोरंजन का एक मात्र साधन एक छोटा सा टीवी था। वो भी ब्लैक एंड वाईट इस पर जब कमर लचकाती उछलती-कूदती हिरोइन आती तो वो फूली न समाती। भाई उसे देखता तो उसे रुचि न होती। बाप उसे देखता और रात में उसी की कल्पना कर उसकी मां को प्यार करता।
जिसकी बात की जा रही है इसका नाम लावण्या था। इसकी मां का नाम कामिनी और पिता था ग्यारसीलाल। इसके दो भाई थे- इससे बड़ा नंदू यानी नंद किशोर और छोटा- परसू यानी पुष्कर। कामिनी का कोई बंधा काम नहीं था। कभी वो बर्तन मांजती तो कभी चमड़े के खिलौने के कारखाने में घोड़े-ऊंट घिसने पहुंच जाती। ग्यारसी को उसके चरित्र पर शंका होती थी पर वो इसे अनदेखा ही करता था। लोग यूं काम नहीं देते-कामिनी सजधजकर जाती, मीठी-मीठी बातें करती। मंद-मंद मुस्काती। लोग खासकर पुरुष आकर्षित हो जाते, इससे अगर कहीं काम न भी निकलता हो तो उसके लिए काम निकाला जाता था। कभी-कभी वो अपने किसी मित्र के साथ घूमने भी चली जाती थी। जो उसे घुमाने ले जाता वो उसे पैसे भी देता था। उसके चाहने वाले तो उसके घर को तमाम जरूरी चीजों से भर देना चाहते थे पर कामिनी ही मना करती थी कि पैसे दे दिया करो जिसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। सजना-संवरा उसकी पेशेगत मजबूरी थी शौक इसे समझना मुश्किल है।
लावण्या स्कूल तो जाती ही नहीं थी। भाइयों का ही पढऩे में दीदा नहीं था तो उसका मन भी होता तो वो जा न पाती। वो सुबह उठती तो पानी लेने हैंडपंप पर जाती वहां से पानी लेकर घर आती फिर जो काम मां अधूरा छोड़ जाती उसको पूरा करती। कपड़े धो लेती और कुछ काम हो तो वो कर लेती। खाना भले ही वो न बनाती हो पर कभी-कभार वो उसको गर्म कर देती थी।
वक्त तेज रफ्तार घोड़ा है इसके साथ दौडऩा ही जिंदगी है वर्ना इसकी टापों के नीचे आकर बर्बाद होना तो निश्चित ही है। लावण्या की दादी पास की ही कॉलोनी में रहती थी। इसको सभी ददिया जी बोलते थे। ददिया के पांच बच्चे थे। जिसमें ग्यारसी मंझला था। उसकी दो बड़ी बहनें उसके बाद भाई फिर ग्यारसी उसके बाद एक और भाई था। ददिया पड़ोस की कॉलोनी में रहती थी पर ग्यारसी का परिवार वहां ज्यादा आता-जाता न था। ददिया कहती कामिनी तो धंधा करती है। पूरी रंडी है रंडी, दस खसम है कुतरी के।
कहते हैं कि शादी के पहले से ही कामिनी के कई लड़कों से संबंध थेे। नौकरी के बहाने कामिनी घर से निकलती थी, वो नौकरी तो करती ही थी साथ ही पार्ट टाइम में वो लड़कों के साथ घूमती-फिरती भी थी। वो लड़कों से पैसे लेती थी और रंगरलियां मनाती थी। ग्यारसी की मां को ये बात शादी के बाद पता चली जब उसने कामिनी को किसी दूसरे आदमी के साथ तालाब किनारे पाया। यहां कामिनी चौकीदार को ये कहकर आई थी कि साथ में आने वाला आदमी उसका पति है। वो यहां सुहाग का दिन मनाने आए थे। तभी उसकी सास का वहां से निकलना हुआ। वो वहीं पास की बस्ती में विवाह की रस्म मागर माटी में गीत गाने आई थीं और तालाब के रस्ते का शार्ट क ट लेकर जा रही थीं। कामिनी की सास को देखकर उसका साथी भाग निकला और कामिनी को लेकर उसकी सास वापस आ गई। उसे गाली दी गई और शादी तोडऩे की बात कही गई। कामिनी ने भी कह दिया कि वो दहेज के मामले में सबको जेल की हवा खिला देगी। सब बोलते रहे पर ग्यारसी चुप रहा। बिलकुल चुप। उसका पौरुष उसकी पत्नी को ही रास न आया। शायद वो उससे प्यार नहीं करता था सिर्फ हवस पूरी करने के लिए वो उसके पास आ जाता था। जब बात ज्यादा बढ़ी तो ग्यारसी ने कामिनी से कहा कि वो दोबारा ऐसा न करे। कामिनी से कहा गया कि वो काम छोड़कर घर बैठ जाए, इस पर ग्यारसी तो गुस्साया ही कामिनी ने भी कह दिया- ये (ग्यारसी) काम-धंधा तो करते नहीं हैं, मैं घर बैठ जाऊं तो कैसे चलेगा घर? बड़की भाभी कहेंगी, बस बैठे-बैठे खाते हैं। वैसे भी ताने मारने से वो बाज तो आती ही नहीं हैं। सास ने कहा- तू काम करेगी तो ग्यारसी तेरे साथ जाएगा। कामिनी भी भड़की- कहो तो चोली-बिलाउज में छुपाकर ले जाऊं इनको।
आखिरकार तय हुआ कि नियत समय पर कामिनी को लेने खुद ग्यारसी ही जाएगा। डेढ़ महीने बाद ग्यारसी और कामिनी घर से अलग हो गए। कामिनी की मां ने जच्चा-बच्चा यानी प्रसव करवाया। सास तो शक करती थी कि ये ग्यारसी के बच्चे हैं या.....लावण्या पंद्रह साल की हो गई। मां से उसको खूबसूरती तो मिली न मिली कह नहीं सकते पर वो सजना-संवरना खूब करती। कॉलोनी के लड़कों की आंखें उस पर जमने लगीं। कामिनी समझ गई कि अगर ये घर पर रही तो कुछ न कुछ गुल खिल जाएगा। उम्र नादान है। कहीं पेट से हो गई तो? अपने बच्चों पर भरोसा कौन करता है वो भी जब मां और पिता ही गलत रास्ते पर चलने लगें?
कामिनी, अपने साथ काम पर लावण्या को ले जाने लगी। लगे बखत लावण्या के भाई नंदू के लिए रिश्ता आया। ससुराल वाले ने अपनी हैसियत के हिसाब से एक सायकल, मेज का पंखा (टेबल फेन), अलमारी, गैस टंकी, एक पलंगपेटी, नगदी में 51सौ रुपए देने की बात कही। बाकी घर वालों की आवभगत, देनदारी, बारात का खर्च देने की बात कही। ग्यारसी ने सब कामिनी पर छोड़ दिया और कामिनी राजी हो गई। उसने सोचा कि बहू को भी काम पर ले जाएगी तो पैसे बनेंगे।
शादी का कार्यक्रम शुरू हुआ। लावण्या के लिए ये अपने आप को दिखाने का सुनहरा मौका था। वो खूब नाची, खूब नखरा बिखेरा (फैशन परस्ती दिखाई) लड़कों की नजरें उस पर जम गईं। कामिनी यहां वहां हुई कि आंखों-आंखों में इशारे होने लगे। यहां सब लड़कों में लावण्या को सब्जी वाले बनवारी का लड़का पसंद आया। वो भी फैशन परस्त था। रंगउड़ी जींस में उसकी पतली-पतली बीड़ी जैसी टांगे। विचित्र से भेस में वो बिलकुल हीरो जैसा लगता था। इसका नाम बनी था, जिसको जानने वाले बन्ना भी कहते थे।
शादी निपटी और लावण्या फिर से काम पर जाने लगी। भाभी अभी तो घर ही सम्हाल रही थी। भाई भी बंगले पर काम करता था। केवल ग्यारसी छोटे-मोटे मजदूरी के काम करता रहता कुछ पैसे बन जाते तो मुहूर्त करता और शराब पीता। जुआ भी खेल लेता जिसमें आज तक वो कभी जीता नहीं था। उसके साथी उसको कचोड़ी-समोसा खिला दिया करते थे। जिससे गदगद होकर वो खेल लिया करता था।
इधर, कामिनी सड़क से जा रही थी कि एक मोटर साइकल वाले ने उसे ठोंक दिया। वो गिर गई और चोटें आई। गाड़ी वाला भाग गया। पुलिस में शिकायत की तो पुलिस वाले बोले- ऐसा तो होता ही रहता है। निकल यहां से, अस्पताल जा। कामिनी को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। लावण्या अब अकेले मां का काम भी सम्हाल रही थी। एक दिन वो जा रही थी कि मोटरसाइकल पर बनी वहां आ गया। कहां जा रही है? काम पर...। अरे जरा रुक जा...जाने दे। सुन मैं तुझसे प्यार करता हूं, साथ चलेगी। काम कौन करेगा? तेरा बाप? मेरा बाप तो मां के साथ काम करता है। भाई भाभी और बहन जीजा के साथ एक मैं ही अकेला हूं? लावण्या हंस पड़ी। शाम को आना कितने बजे.. चार बजे तक काम निपटा लूंगी। यहीं आना। ठीक..वो निकल गया।
चार बजे लावण्या वहां पहुंची तो देखा बनी वहीं गाड़ी लेकर बैठा था। लावण्या ने दुपट्टा मुंह बांधा और बनी के साथ गार्डन जा पहुंची। गार्डन खाली था। दोनों एक कोने में जाकर बैठ गए।
यहां कोई बातचीत करने तो वो आए नहीं थे। बनी ने लावण्या को बाहों में कस लिया। वो उसे प्यार करने लगा। लावण्या के लिए ये अजीब अहसास था। छह बजने वाला था। अब छोड़ दे....वो उठी और दुपट्टे से मुंह पोछने लगी। अरे इतनी जल्दी...कल फिर मिलेंगे। अरे यार....आज ही पूरी दावत खाएगा क्या? हां...धत्...वो मुस्कुराई। उसने उसे चौराहे तक छोड़ दिया और प्यार की निशानी के तौर पर पावभर अंगूर खरीदकर दिये और एक पान भी खिलाया। शाम को लावण्या देर से घर पहुंची। भाभी को कहा कि बंगले पर पार्टी थी। ये अंगूर मालिक ने दिये और पान भी खिलाया। भाभी कुछ समझी पर चुप रही। दूसरे दिन बनी लावण्या को फिर से गार्डन ले गया। आज उसने उसे निरोध दिखाया। वो कुछ करता इससे पहले ही लावण्या वहां से निकल गई। लावण्या को ये उम्मीद नहीं थी कि बनी प्यार-मोहब्बत छोड़कर सीधे संभोग पर उतर जाएगा। बनी ने सोच लिया कि वो उसे छोड़ेगा नहीं। लावण्या ने जाते-जाते कह दिया कि अब पीछा न करना वर्ना ठीक नहीं होगा। वो आ तो गई पर उसे भविष्य को लेकर भय था। उसके भय को भाभी समझ गई। उसने उससे पूछा तो लावण्या टूट गई और रोते-रोते उसे सब बता दिया। भाई ने ये सब देखा तो पूछा- ये क्या हो रहा है? मां की याद आ रही है...भाभी ने उसे बचा लिया। अब भाभी ने त्वरित निर्णय लिया कि जब तक अम्मा न आ जाए तब तक वो लावण्या के साथ काम पर जाएगी। अम्मा का काम वो सम्हाल लेगी। भाइया की चाबी तो भाभी के हाथ थी। अब दूसरे दिन से लावण्या के साथ उसकी भाभी जिसका नाम काम्या था, जाने लगी। बनी उनको दूर से देखता पर भाभी का डर था कि वो पास न आता। एक दिन वो मौका देख लावण्या के करीब आ गया। उसने उसका हाथ पकड़ा और जबरदस्ती बाइक पर बिठाने लगा। तभी पीछे से काम्या आ गई। रुक साले...वो गाड़ी लेकर भागा पर काम्या ने एक बड़ा पत्थर उठाकर उसके सिर पर दे मारा। एक तो बाइक की रफ्तार दूसरा पत्थर का आघात, वो गाड़ी समेत फिसला और घिसटता हुआ एक मकान के बड़े गेट से जा टकराया। कॉलोनी सुनसान थी, काम्या लावण्या को लेकर चंपत हो गई। आवाज सुनकर जब तक लोग आए न तो वहां काम्या थी न लावण्या। वो घर ऐसे पहुंची जैसे कुछ हुआ ही न हो ऐसा काम्या ने ही समझाया था। देर रात तक बनी का पता चला वो सरकारी अस्पताल में भर्ती था। उसके सिर में गंभीर चोट थी और शरीर में कई फ्रैक्चर। उसका घर आना इतनी जल्दी संभव नहीं था।
अब कामिनी अस्पताल से घर लौटी तो गदगद हो गई। बहू हो तो ऐसी उसका काम तो सम्हाल ही लिया और कई नई जगहों पर उसे काम मिल गया। काम्या ने लावण्या और कामिनी को कमाई में पीछे छोड़ दिया। यहां तक कि कॉलोनी के सबसे बड़े बंगले में, जहां की किसी को नौकरी तो क्या झलक भी नहीं मिलनी थी वहां उसे नौकरी मिल गई। उसे उपहार भी कीमती मिलते, साडिय़ां ही करीब पांच से छह हजार की उसे मिलती। छोटे-मोटे जन्मदिन पर सोने-चांदी के सिक्के और पूरे घर का खाना। खाना तो वैसे भी उसे रोज मिल ही जाता था। कामिनी अब घर पर आराम करती। बस एक तमन्ना थी कि दादी बन जाए पर काम्या अभी मां नहीं बनना चाहती थी, वो कहती पहले पैसा तो इक_ा कर लें। काम्या का एक छोटा भाई था जो शहर में ही रहता था नाम था दामू। काम्या ने उसे और लावण्या को मिलवाया। दोनों में प्यार ही हुआ...दोनों साथ घूमने लगे। प्यार में डूबने लगे। लावण्या और दामू के इस प्रेम प्रसंग को घर से भी मान्यता मिली हुई थी सभी उसको लावण्या का भावी पति ही मानते थे और वो भी लावण्या को पत्नी ही मानता था। लावण्या को गर्भ चढ़ गया तो दामू ने उससे शादी कर ली।
इधर, बनी घर लौटा तो उसका दिमाग खराब हो चुका था। वो किसी को पहचानता ही नहीं था। यहां तक कि वो खुद का नाम ही भूल जाता था। शादी के बाद लावण्या पास की ही कॉलोनी में जाकर रहने लगी। सप्ताह में दो-चार बार घर आ जाती। कामिनी के घर की हालत अब बदलने लगी थी। घर में काम्या क्या आई? घर स्वर्ग बन गया। पैसा तो इतना हो गया कि बैंक में खाता खुलवा लिया। कामिनी की खुश तो थी पर उसकी खुशी को तब ग्रहण लग गया जब उसे पता चला कि काम्या नौकरी की आड़ में धंधा कर रही है। कई बंगले के मालिकों से उसके संबंध हैं। सोलह साल के किशोर से लेकर साठ साल के बूढ़े तक उसके ग्राहक बन चुके हैं। काम्या भी खूबसूरत थी, कुछ लोगों का तो कहना था कि लावण्या और कामिनी भी उसके आगे कुछ न थीं।
कामिनी ने सुनी-सुनाई बातों की तस्दीक करने की कोशिश की। उसे पता चला कि कामिनी तालाब के किनारे अक्सर बंगले के मालिकों के लड़कों के साथ जाती है। वहां वो सबकुछ होता है जो नहीं होना चाहिए। कामिनी ने अपने भाई के आवारा लड़के को तालाब पर तैनात कर दिया। एक दिन उसने मोबाइल पर बताया कि काम्या यहां कार में बैठकर एक किशोरवय लड़के के साथ आई है। बस फिर क्या था? कामिनी नंदू को लेकर वहां जा पहुंची। किशोर उसके रूप से मदहोशकर काम्या के अंगों को चूम ही रहा था कि वो दोनों वहां पहुंच गए। तालाब सुनसान था। हंगामा होने लगा। काम्या ने किशोर को बचाने की कोशिश की पर नंदू ने किशोर को थप्पड़ मार दिया। मेरी औरत के साथ मजा करेगा हां...अब किशोर चिल्लाया- तू जानता नहीं है मैं कौन हूं? अब किशोर भाग गया। कामिनी का हाथ उठता उससे पहले ही काम्या बोल पड़ी- अम्मा हाथ न उठाना। नंदू का हाथ भी रुक गया। अब वो तीनों घर आ गए। घर में भी हंगामा होने लगा। कामिनी ने उसे वेश्या कहा और घर की इज्जत पर बट्टा बताया। नंदू ने काम्या का बचाव किया तो उसे जोरू का गुलाम का खिताब मिला। लावण्या भी वहां आ पहुंची। वो चुप ही रही। अब काम्या की बारी थी। अरे मुझे बोल रही है डुकरिया (बुढिय़ा), तूने क्या कम गुल खिलाए हैं? लावण्या को तो मैने बचा लिया वर्ना ये तो....मैं जो कुछ करती हूं उससे पैसा आता है। जब पैसा आया तो अच्छा लगा पर जब पैसे का जरिया पता चला तो ये अंजाम...जो सासू ने किया अब मैं वहीं कर रही हूं तो इल्जाम क्यों? वाद-विवाद के बीच पता नहीं कहां से पुलिस आई और नंदू को पकड़कर ले गई। काम्या बंगले पर गई उसके बाद नंदू को छोड़ा गया। ये हंगामा खुसुर-पुसुर का विषय बन गया। कामिनी जहा ंसे निकलती लोग गुपचुप कहते- पहले जो जगह इसकी थी वो अब इसकी बहू ने ले ली है। अब काम्या सजती-संवरती, नखरा (फैशन) करती और काम पर जाती। उसके सभी आयु वर्ग के पुरुषों से संबंध बन चुके थे। शायद वो गर्भवती भी थी। लावण्या ने ये देखा फिर सोचा- सच ही तो कहते हैं, नाम बदल गए पर चरित्र अब भी वही हैं।
८-४-२०१८
रविवार, 29 अप्रैल 2018
मर्दानगी....
उस पायल की छनछनाहट ही कुछ ऐसी थी कि मन में खलबली मच गई। डॉ. अंसारी के मन में खलबली हुई तो दरवाजा खोल लिया। एक कमनीय सी काया दिखाई दी जो जीने पर जाकर गायब हो गई। छन-छन तो अंसारी की बेगम की मोटी पायजेब भी करती थी पर साथ में धम-धम की आवाज भी आती थी। जब कभी वो दूध पतीली में रखकर आग पर चढ़ाकर भूल जाती और दौड़कर अंदर जाती तो पूरा घर धम-धम और छम-छम हो जाता। उनका सांवला भरा बदन सिर्फ रात को सहारा था या कभी दिन में तलब हो जाए तो वर्ना....अंसारी चैनल और किताबों से दिल बहला लेते। अंसारी नखलिस्तान कॉलोनी की जन्नत अपार्टमेंट में रहते थे, चौथे माले पर। अंसारी ने फिर से सविता भाभी की चित्रकथा चुपचाप मेडिकल की किताबों के बीच से निकाली और पढऩे लगे। फिर से छनछन की आवाज आई तो वो फिर दौड़े दरवाजा खोला तो देखा कमनीय काया आगे की ओर जा रही है। आवाज सुनकर वो पलटी। उसे देखकर अंसारी मानों बुत बन गए। नमस्ते, गोरा रंग, कमनीय काया, पैरों में पतली सी लेडीज चप्पल। आंखें चौधिंयाती गोरे पैरों में सजी पायजेब, गुलाबी सी साड़ी उस पर चिकनी कमर। आंचल से झांकती नाभि, कजरारी आंखें, गुलाबी होंठ। भरपूर वक्षोभ लश्कारे मारती नाक की लौंग। माथे पर दमकती बिंदिया। मानों रबड़ी को चाशनी में पगाया गया हो। मैंने कहा जी नमस्ते। अंसारी हकीकत में आए। जी नमस्ते। हम आपके नए पड़ोसी हैं। श्रीवास्तव जी के फ्लैट में आए हैं किराए से। आपका नाम, कामिका राठौर। उफ....नाम से ही काम..। आज ही शिफ्ट हुए हैं। आज शाम को आइये न। न जाने क्यों उसका शरारती सा अंदाज अंसारी के दिल को भड़का रहा था। अब वो मुड़ी और मटकती-लहकती अंदर चली गई। पायल बजती रही। अंसारी ने दरवाजा बंद किया तो दूध जलने की गंध आई। अरे क्या हुआ? वो अंदर पहुंचा। देखा तो पतीली जलकर काली हो गई थी। देखा तो बालकनी में खड़ी उनकी बेगम हसीं जीनत पड़ोस की बनिया वधु सरोजा से बात कर रही थी। अरे मैं तो कपड़े गला लेती हूं जल्दी साफ होजाते हैं। जीनत भाभी हमारे यहां तो नौकरानी आती है न सारे कपड़ों को कूट डालती है। हां नौकरानियों का क्या भरोसा तभी मैंने नहीं लगवाई। हालांकि जीनत को मालूम था कि जनाब अंसारी की नियत का क्या भरोसा? अरे दूध जल गया...हें दूध जल गया। घर में फिर से धम-धम छम-छम हो गया।
अंसारी यूनानी दवाइयों के छोटे-मोटे डॉक्टर थे। हालांकि इन दवाइयों के नाम पर वो एलोपैथिक दवाइयां कूट-पीस कर भी दे देते थे। कभी वो इनको आयुर्वेदिक भी बता देते थे। अंसारी और जीनत के तीन बच्चे थे- मकसूदा, शाहिदा और जिशान। तीनों अपने-अपने ठिकाने से थे। मकसूदा, ड्रेस डिजाइनिंग की बुटिक खोलकर बैठी थी जहां से आमदनी अ_न्नी खर्चा रुपैया था। शाहिदा पढ़ रही थी पर क्या? ये आज तक समझ में नहीं आया। ये आठवीं की तैयारी कर रही है। जिशान में पठानी खून था वो लड़ता-भिड़ता था सो उसे कर्राटे की क्लास में डाला था। यहां से वो कुछ मैडिल ले आया था। ये स्कूल की पांचवी में था।
दिन ढल गया। रात को अंसारी बिस्तर पर लेटा, बार-बार कामिका का चेहरा, उसका अंदाज उसे बेचैन कर रहा था। क्या हुआ? जीनत ने पूछा। अंसारी पलटा- अब सिर्फ खामोशी से बात करो... जीनत में भी कामिका को सोचकर उसने जीनत को बाहों में कस लिया। एक मीठी सीहलकी आवाज आई छोड़ो न..छोड़ो...जो कुछ लम्हों में बंद हो गई। सिर्फ एक कामुक सी आवाज आती रही ऊहु...ऊहु। दूसरे दिन अंसारी हॉल में बैठकर पेपर पढ़ रहा था कि उसे ध्यान आया कि पड़ोस की बालकनी तो श्रीवास्तव की बालकनी है। हो सकता है कामिका वहां आ जाए। वो फौरन पीछे पहुंचा। घर पर अंसारी और जीनत अकेले ही थे। वो पीछे पहुंचा तो देखा जीनत धुले कपड़े टांग रही थी। अंसारी को देखकर वो ठाहका मारकर मुस्काई। उसका अंदाज था कि अंसारी आशिक मिजाज होकर आए हैं। वो इसके लिए तैयार भी थी। अंसारी ने पड़ोस की बालकनी में झांककर देखा और फिर वापस कमरे में चला गया। जीनत भी पीछे-पीछे अंदर चली गई। कुछ देर बाद दरवाजा खटखटाने की आवाज आई तो जीनत ने दरवाजा खोला। देखा तो सामने कामिका खड़ी थी। जीनत उसे जानती न थी। कौन...ऑटी मैं आपके पड़ोस में रहने आई हूं। कामिका की आवाज को पहचानकर अंसारी बाहर आया अरे हटो, हां क्या बात है? अंकल मेरे घर में दूध नहीं है, क्या आपके यहां से मिल सकता है? क्यों नहीं, क्यों नहीं। जीनत इनको दूध लाकर दो। कामिका ने एक गिलास दिया। मुंह बनाती जीनत अंदर चली गई। आप घर में अकेली हैं? नहीं अंकल क्या है? वो चले जाते हैं फिर मैं घर के काम में लग जाती हूं। क्लब चली जाती हूं। अरे वाह, क्लब, वहां तो सब कुछ मार्डन होगा। आप वहां क्या करती हैं? अंकल कभी सोशल वर्क, कभी कुछ क्रिएटिव कभी डांस प्रोग्राम। जीनत दूध लेकर बाहर आई। आप इनको भी कभी क्लब ले जाइये। जहां अच्छे लोगों में घुलेंगी मिलेंगी। कुछ प्रैक्टिकल बनेंगी। जीनत ने गुस्से से अंसारी का मुंह देखा। कामिका मुस्कुराई। बिलकुल सर, जरूर ले जाऊंगी। ऑटी डांस से लेकर मेकअप तक सबकुछ सीख जाएंगी। हां हां क्यों नहीं? कामिका दूध लेकर चली गई। अब मेरा मुंह क्या देख रही हो? अंदर जाओ। अंसारी ने जीनत को डपट दिया।
अब आपको अंसारी के बारे में कुछ बताया जाए। अंसारी का नाम शादाब अंसारी था। ये अपने आप को डॉक्टर बताते पर ये डॉक्टर थे नहीं। किस्मत ने इसको पहले होम्योपैथी डॉक्टर चतुर्वेदी, फिर यूनानी डॉक्टर नावेद बाबा और फिर फर्जी एलोपैथिक डॉक्टर आजम खान के यहां कम्पाउंडर का काम दिलवाया। इसके बाद इस बंदे ने नूरानी नगर में अपनी दुकान खोली और देखते ही देखते जुकाम से लेकर मर्दानगी बढऩे वाली दवाएं देने में ये माहिर हो गए।
शादाब कुछ देर बाद घर से निकले और कामिका के घर की ओर देखा। दरवाजा बंद था। वो क्लीनिक चला गया। क्लीनिक में भी मरीज की खांसी में पायल की आवाज और मोहतरमाओं में कामिका के नक् शे दिखने लगे। खांसी वाले को बदहजमी और सिर दर्द वाले को दस्त की दवा देकर वो घर को निकल लिए। वो घर पहुंचे तो देखा कि कामिका के फ्लैट पर ताला है। वो बेल बजाने लगे। दरवाजा खुला, जीनत का वेलकम हमेशा जैसा ही फीका था। आ गए आप? अरे आ गया हूं तभी तो नजर आ रहा हूं, बेवकूफ औरत- अंसारी ने सोचा। वो अंदर आ गया। कपड़े बदलकर हॉफ पैट और टी शर्ट में वो हॉल में जम गया और कभी मैगजीन तो कभी रिमोट खंगालने लगा। तभी दरवाजा बजा, देखो जीनत जान, (जीनत जान- कभी-कभी इस नाम से अंसारी अपनी शरीकेहयात को बुला लिया करते थे।) अरे सुनो, जाने हयात हूर-ए- जन्नत, दरवाजे पर कोई है? मसरूफ हूं मैं -अंदर से आवाज आई। खुद को कुछ काम है नहीं, दरवाजा नहीं खोल सकते...अब अंसारी खुद उठा। दरवाजा खोला- सामने थी कामिका। बिना बाहों का ब्लाउज, होंठों पर लाली, माथे पर बारीक सा केसरिया चोले का तिलक और हाथ में लड्डू का डब्बा। हमारा गृह प्रवेश हुआ था न अंकल सो आज गणेश मंदिर गई थी, प्रसाद। इतने मेें जीनत भी अंदर से आई। हां..हां ये तो बहुत अच्छी बात है? आप प्रसाद लेते तो हैं न...कामिका को शक हुआ। हां..हां क्यों नहीं अल्ला-भगवान सब एक ही तो हैं, हम तो बचपन में भंडारे भी खा लेते थे और लंगर भी। जीनत जाओ कटोरी ले आओ..प्रसाद ले लो। जीनत ने अंसारी का मुंह देखा। हें...ये क्या हो गया है इनको? जाओ न...वो अंदर चली गईं। आप मंदिर अकेले ही गई थीं...जी अंकल वो क्या हुआ कि उनको काम से टाइम नहीं मिलता सो मैं अपनी आंटियों के साथ चली गई थी। येतो निहायत ही अच्छी बात है। जीनत कटोरी लेकर बाहर आई। मैं इनको कहता हूं, जरा दरगाह होए आया करो, पर ये हैं कि हिलती तक नहीं, सीखिए मोहतरमा इनसे सीखिए। जीनत ने मुंह बनाया। कामिका हमेशा की तरह मुस्कुराई। हाय क्या कयामत है? दो लड्डू ले लूं। हां क्यों नहीं, आप पूरा डब्बा ह ी रख लीजिए। उसने डब्बा ही पकड़ा दिया। ये तो खुद ही लड्डुओं का थाल हो रही है- अंसारी ने ऊपर से नीचे तक कामिका को देखा। सोने सी दमकती सुनहरी सेंडिल, गोरे-गोरे पैर, आंखों को चौधियाती पायल, गुलाबी साड़ी, आंचल से झलकती गहरी नाभि, चिकना बदन। भरी हुई मांग, बालों में महकता गजरा, दमकती बिंदिया।
अंकल मैं चलूं। वो मुस्कुरायी। घर का बहुत काम करना है, सामान जमाना है, खाना भी बनाना है, उनको खीर बहुत पसंद है वो बनानी है, पूड़ी, मसाले वाली शोरवेदार आलू की सब्जी, पूड़ी, पुलाव सभी कुछ बनाना है। अंसारी ने जीनत का मुंह सवाली निगाह से देखा। कभी मेरे लिये ऐसा सोचा है? देखो इस जन्नत की परी को, कैसे अपने पति के लिए उसकी पसंद का खाना बना रही है। उसके लिये सज रही है संवर रही है। जीनत कटोरी देकर समझ गई कि अब और बेइज्जती न करवाई जाए। वो भीतर चली गई साथ ही कामिका भी चली गई। सेंडिल और पायल की आवाज ऐसा संगीत पैदा कर रही थी मानों फरिश्ते हथौड़ा बजाकर दिलरुबा के तार छेड़ देते हों।
अंसारी ने दरवाजा बंद किया और लड्डू टेबल पर रख एक खाने लगा। जीनत हॉल में आई- क्या हो गया है आपको, प्रसाद खा रहे हो? और कब खाया आपने भंडारा, लंगर तक तो कभी चखा नहीं दरगाह पर। एक बार खाया था जाने मन पर उसके बाद नहीं खाया। तुम भी खा लो लड्डू, अरे मिठाई समझकर ही खाले मेरी गुलबदन। अंसारी ने जीनत को खुश करने की नाबामियाब कोशिश की ।
आपको बता दें कि जीनत अंसारी को अच्छे से जानती थी क्योंकि वो उसके पड़ोस में दो-तीन घर छोड़कर रहती थी। अंसारी बचपन में नंगे होकर उनके घर के सामने से कई बार दौड़कर निकल जाते थे। जीनत की अम्मी हंसती थी और कहती थीं कि ये आदमी का बच्चा है या कोयले का टुकड़ा जिसके हाथ-पैर निकल आए हैं? जीनत ने उसको जवानी तक घर के सामने से ही आते-जाते देखा था। वो कभी ये नौकरी करता तो कभी वो धंधा पर नफा तो कहीं से नहीं हुआ उलटा नुकसानी में उसका घर गिरवी चला गया। जिसको निकाह के बाद उसकी अम्मी ने छुड़वाया था।
खैर, अंसारी दो-चार शुद्ध घी में पगे बारीक बूंदी के लड्डू गपक गया। कुछ देर में दरवाजा बजा और शाहिदा और जीशान ने आमद दर्ज की। दोनों थके हुए थे पर लड्डू देखकर उनके मुंह में पानी आ गया और एक-एक लड्डू दोनों ने ले लिया। वाह, ये तो बेहद लजीज हैं- जीशान बोला। अब्बू आप लाए क्या? शाहिदा ने शक से पूछा। क्योंकि अंसारी तो ईद को भी मिठाई नहीं लाता था। आज तो वैसा मौका भी नहीं था। तभी जीनत वहां आ गई। अरे छोड़ो इनको मत खाओ। क्यों क्या हुआ अम्मी- जीशान पूछ बैठा। अरे ये प्रसाद है प्रसाद, मंदिर का। अरे अम्मी तो उसमें क्या है? हम तो अपने ख्रीस्त दोस्तों के यहां का केक भी खा लेते हैं। ये तो उससे भी लजीज है- शाहिदा ने कहा। हाय अल्लाह, ये काफिरा हमारा मजहब ही न खा जाए। अरे मेरी लड्डू बी तू भी खा ले, गम न खा लड्डू खा- अंसारी की इस बात पर दोनों बच्चे खिलखिलाकर हंस पड़े। खीजती जीनत अंदर चली गई।
दूसरे दिन 11 बजे के करीब अंसारी आईने के सामने खड़ा होकर अपने जिस्म को देख रहा था। डोलों में दम है या नहीं, कहीं बुजुर्ग तो नहीं दिख रहा हूं। तभी दरवाजा बजा। जरा देखना जी...जीनत की आवाज से पहले ही अंसारी दरवाजे पर था। दरवाजा खोला- सामने कामिका खड़ी थी। चमक चांदनी, जरी और सलमा सितारों से सजा घाघरा-चोली पहने, माथे पर चेन से बंधा टीका, बालों में गजरा, हाथों में डांडिया, कमर में करधनी, हाथों में कड़े, हथेली पर खूबसूरत मेहंदी,पैरों में घुघरों से भरी पायजेब, पैरों में जरी से सजी जूतियां । वो उसे नजरभर देखकर उस रूप को दिल में उतार लेना चाहता था। अंकल..अंकल.. हूं हां हां कहिए क्या हो गया...आज आप इस लिबास में। वो मुस्कुराई। क्या है अंकल कि आज क्लब में सोशल प्रोग्राम है हमारा ग्रुप डांडिया करेगा। आप सोलो पर्फामेंस करेंगी...नहीं सर इस बार नहीं पर हां अकसर करती हूं मैं। मैं क्या खिदमत करूं आपकी...अरे कौन है? जीनत की आवाज आई। कामिका ने अंदर देखने की कोशिश की। अरे जाने भी दीजिए, आपको कुछ काम था न, हां अंकल मेरे घर की चाबी, उनको दे दीजिएगा। अब तक जीनत भी वहां आ गई। वो क्या है कि आज मैं लेट आऊंगी। वो आ जाएं तो उनको चाबी दे दीजिएगा। हां हां क्यों नहीं, जीनत ने फिर मुंह बनाया। वैसे आप के उनका नाम क्या है? अब कामिका कुछ लजाई, सर वो क्या है कि हम राजपूत हैं हमारे यहां पति का नाम नहीं लेते। तो उनको क्या कहकर बुलाती हैं ऐजी...अंसारी हंसा। नहीं सर..उनके प्यार का नाम मैडी है पर मैं उनको प्रीतम सा कहती हूं- उसने कुछ शर्माते हुए बताया। हमारे पूर्वज राजपूत क्षत्रियों के यहां पूजा-पाठ का काम करते थे। राजा सा ने हमको क्षत्रिय की उपाधि दी थी। हम सबको साहब कहते हैं आदर से साहब का शार्टफार्म है सा, मां सा- मां साहब, बा सा- बा साहब। और प्रीतम सा यानी प्रीतम साहब, अंसारी फिर हंसा। अच्छा सर मैं चलूं। ठीक है। वो उड़ गई। तेज इत्र की खुश्बू तो अब महसूस हुई जब होश आया। अंसारी मुड़ा जो जीनत के चिढ़े चेहरे से उसका सामना हुआ। अरे हटो..क्यों बीच में आती हो..अब जीनत चिढ़ गई। अब आएगा रात को...मेरी गुलबदन...छूने नहीं दूंगी। हु..अंसारी हॉल में आ गया। दरवाजा बंद कर मेहरू। जीनत ने जोर से दरवाजा भड़का और अंदर चली गई।
दिन ढला और रात हो गई। अंसारी ने खाना खाकर घड़ी देखी रात के साढ़े नौ बज रहे थे। बच्चे हॉल में टीवी देख रहे थे। अंसारी को घड़ी निहारता देख जीनत बोल पड़ी- देखो तो कैसी औरत है। देर रात तक घर के बाहर रहती है। आजकल शर्मो हया नाम की कोई चीज ही नहीं रह गई है। उसे अंसारी से जवाब की उम्मीद थी पर वो चुप किसी सोच में था। कामिका ने कहा था कि पति आए तो चाबी देना, पति तो आया नहीं...अंसारी ने कहा। कौन जाने माजरा क्या है? जीनत के मन में भी कुलबुलाहट थी। क्या तुमने कभी कामिका के पति को देखा है? जीनत खामोश रही फि र बोली- जुम्मा-जुम्मा दो दिन ही तो हुए हैं आए को पर उसका पति नहीं दिखा न कोई आहट न आवाज। तभी डोरबेल बजी। बच्चों ने दरवाजा देखा पर खोला नहीं अंसारी दरवाजे की ओर दौड़ा कि कहीं बच्चे न खोल दे। वहां पहुंच माजरा समझ उसने दरवाजा खोला। सामने एक महिला खड़ी थी। हालांकि वो भी कम खूबसूरत नहीं थी, गोरा चिट्टा भरापूरा बदन, भरा-भरा चेहरा, कुछ तीखी, छोटी पर नशीली आंखें, जरूरत से ज्यादा उभरे रस से भरे होंठ। आप...कामिका ने आपको चाबी दी है क्या? हां, अंसारी ने उसे चाबी दे दी। वो चाबी लेकर फ्लैट की ओर चली गई। अरे वो थी कौन? ये तो पूछ लेते...जीनत ने कहा। अरे हां ये तो मैं भूल ही गया..अंसारी ने कहा। जीनत ने गुस्से में उसका मुंह देखा सोचा..आ गए अपनी वाली पर औरत देखी नहीं कि हो गए बेताब।
अंसारी सारी रात हॉल में बैठा रहा पर किसी के आने की आहट न मिली। सुबह वो सोफे पर नींद के आगोश में ऊंघ रहा था तभी दरवाजा बजा। अरे जरा देखना दरवाजे पर कौन है? जीनत की आवाज सुन वो उठा और उसने ऊंघते हुए दरवाजा खोला तो देखा कि सामने कामिका खड़ी थी। सफेद की हद तक गुलाबी गाउन में खड़ी कामिका आज कुछ गंभीर थी। उसने अंदर देखते हुए पूछा- सर आप दवाई देते हैं न...अंसारी की छाती चौड़ी हो गई। हां, आपको को जिस्मानी तकलीफ है क्या? अंसार ने सोचा इस बहाने कामिका को छूने का मौका तो मिलेगा। अब कामिका बोली। आप कुछ देर के लिए अकेले में मेरे घर आ सकते हैं। हां क्यों नहीं? तो सर आज प्लीज दोपहर में मेरे घर आजाइ्रएगा। आपसे कुछ बात करनी है। ठीक, मैं आ जाऊंगा...अंसारी ने कहा। कौन है? जीनत की आवाज आई। कोई नहीं बेगम पेपरवाला है? अंसारी की बात सुन कामिका हल्की मुस्काई फिर आश्वस्त होकर चली गई।
दोपहर में 1 बजे जीनत ऊंघने लगी। ये मौका बिलकुल सही था। वैसे भी इस वक्त अपार्टमेंट में सन्नाटा कुछ ज्यादा पसर जाता है। बेगम मैं क्लीनिक जा रहा हूं। जीनत कुछ कहती उससे पहले ही अंसारी ने दरवाजा खोला और बाहर आकर बंद कर दिया। जीनत ने कुंडी लगाई और सोने चली गई। अब अंसारी कामिका के दरवाजे पर पहुंचा। डोर बेल बजाई तो उसने दरवाजा खोला और उसे अंदर लेकर बंद कर लिया। अंसारी ने हॉल देखा कामिका के पास खजूराहो की मैथूनरत मूर्तियों का नायाब संग्रह था। दीवार पर चुम्बन लेते उत्तेजक वॉल पेपर भी लगे थे। सामने दीवार पर कामिका का एक फोटो था जिसमें वो दुल्हन के लिबास में सोलह श्रृंगार कर शर्माती हुई खड़ी थी।
बैठिए सर...कामिका की आवाज सुन अंसारी सोफे पर बैठ गया। सर वैसे तो ये बात एक औरत कह नहीं सकती पर ये बहुत जरूरी है। कहिये, तकल्लुफ मत कीजिए...अंसारी ने आश्वस्त किया। पूरा कमरा भीनी भीनी खुश्बू से मह क रहा था। सर..मेरे पति रात को देर से घर लौटते हैं और थक जाते हैं। उनका मूड नहीं बनता। मैंने अपनी तरफ से पूरी-पूरी हर तरह की कोशिश की पर वो थके-मांदे सो जाते हैं। सारी रात बिस्तर पर कभी यहां से वहां तो कभी वहां से यहां करवटे लेती रहती हूं। बिस्तर मानों काटता है। अगर सर ऐसा ही चला तो ये रिलेशन जल्दी टूट जाएगा। अंसारी कामिका के रूप रस का पान पूरी तरह से करना चाहता था पर उसकी उदासी आड़े आ जाती थी। वो हकीकत में आया- नहीं नहीं ऐसा नहीं होगा। सर आप तो डॉक्टर हैं। क्या आप उन्हें इसके लिए कोई दवाई दे सकते हैं? हां-हां क्यों नहीं जरूर-जरूर...आपकी शादियाना जिंदगी पुरसुकून हो जाएगी। चिंता न करें। मैं आज से तैयारी शुरू कर दूंगा। आप मुझे कल सुबह रिमांड करवा दें। थैंक्यू सर...कामिका ने कहा और उसे दरवाजे तक छोडऩे आई। अंसारी घर पर आया और डोर बेल बजाई। जीनत ने दरवाजा खोला। वो अंदर आ गया और कपड़े बदल बिस्तर पर लेट गया। अब उसका दिमाग एक खुराफती युक्ति भिड़ाने लगा। बच्चे घर आ चुके थे। इतने में उसे जीनत के भाई का फोन आया-घर में उसकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई थी। जीनत का मामला था सो उसे जीनत को लेकर ससुराल जाना पड़ा। वहां कुछ समझ में नहीं आने पर उसे साले की पत्नी को सलाईन लगा दिया और चूरन का फांका लगवा दिया। रात तक उसे राहत हो गई और फिर वो घर लौट आया। काफी समय बेकार हो चुका था और शरीर जवाब दे रहा था। वो सो गया। दूसरे दिन दरवाजा बजा। बच्चे स्कूल जाने की तैयारी कर रहे थे। जीनत रसोई में थी और अंसारी ढाढ़ी बना रहा था। उसने जाकर दरवाजा खोला- दरवाजे पर कामिका खड़ी थी। हाथों में लगाई नई मेहंदी की भीनी खुश्बू और उसके चेहरे की रौनक ने अंसारी के अरमान जवां कर दिये। सर आपने कहा था-हां..हां बस दवाई तैयार हो गई है। शाम तक दे दूंगा। जी, कामिका मुंह बंद करके कुछ यूं मुस्कायी कि वो उसका फिर मुरीद हो गया।
अब अंसारी दवाई बनाने में पूरी शिद्दत से भिड़ गया। इतना गंभीर होकर वो कभी काम में नहीं भिड़ा था। जीनत ने सोचा - अरे आज तो सुबह से ही काम में लग गए। देख ही नहीं रहे न ब्रुश करने का ध्यान है न नहाने-धोने का। आज तो जुमा भी है। अरे आज जुमा है? तो क्या करूं? नमाज- पढ़ ली जाएगी। अब जाओ यहां से। जीनत डांट खाकर वापस काम में लग गई। कुछ देर में अंसारी ने दवाई की दो पुडिय़ाएं तैयार कर डालीं। नीली और पीली। नीली थी कामिका के पति के लिए जिसमें भारी नींद का असर था। पीली थी जरूरत से कुछ ज्यादा तेज उत्तेजना की कामिका के लिए। अंसारी का इरादा था कि जब कामिका का पति सो जाएगा तब कामिका की तलब जागेगी तेज दवाई से वो घबराएगी फिर वो उसके पास आएगी और वो उसे अपना लेगा। उसका यौवन उसका हो जाएगा। इसके बाद वो एक तरकीब लगाएगा कि कामिका हमेशा के लिए उसकी हो जाएगी। नाम उसके पति का और काम उसका होगा।
दोपहर में जीनत सो गई तब अंसारी चुपके से कामिका के फ्लैट पर पहुंचा उसे पुडिय़ाएं दीं। ये लीजिए आपकी दवाइयां, बस एक बात का ध्यान रखिएगा-क्या?- नीली आपके पति के लिए है और पीली आपके लिए, अगर इसे खाकर घबराहट हो तो मुझे बुला लीजिएगा। चुपके से दरवाजा खटखटा देना मैं हॉल में ही सोऊंगा। ठीक है सर पर- नहीं घबराइये नहीं, दवाई जब असर करती है तो थोड़ा सा अजीब सा लगता जरूर है, पर इसके असर के बाद...कामिका शर्मा गई। अंसारी हंसा। तो ये लीजिए।
दवाई देकर अंसारी घर आ गया। शाम को उसने खीर बनवाई और चुपके से उसमें नींद की गोली डाल दी। पूरा परिवार गहरी नींद में सो गया। बस जाग रहा था तो सिर्फ अंसारी। वो हॉल में बैठा था और इस इंतजार में था कि कामिका वहां आए और उसकी उत्तेजना का वो फायदा उठाए, पर रात बीतने लगी वो नहीं आई। तड़के अंसारी की आंखें भारी हो गईं और वो गहरी नींद में सो गया। सुबह 10 बजे उसकी नींद खुली। जीनत वहां आई। पता है क्या हुआ? क्या हुआ कामिका को- अंसारी ने फौरन पूछा। आपको कैसे पता कि बात उसकी है- जीनत ने पूछा। अब अंसारी सकपका गया। नहीं वो तो तुम्हारे बोलने के अंदाज से लगा। बताओ तो हुआ क्या? क्या बताऊं आज सुबह उसका पति उसको गोद में उठाकर ऑटो में बिठाकर कहीं ले गया।
अंसारी घबरा गया। हटो मुझे क्लीनिक जाना है। क्लीनिक... पर शनीचर को आप तो कभी-कभी क्लीनिक जाते है। उस कभी-कभी में आज का दिन शुमार है। अंसारी तेजी से जाने की तैयारी करने लगा। वो तैयार हो ही रहा था कि डोरबेल बजी। जीनत ने दरवाजा खोला। देखा तो तीन लोग खड़े थे। अंसारी कहां है? मैं हूं अंसारी- वो बाहर आया तो बीच में खड़े आदमी ने उसकी कॉलर पकड़ ली। कामिका को कौन सी दवाई दी थी तूने। अरे जनाब आप खामोख्वाह हमें पकड़ रहे हैं। छोड़ों इनको मरदूद। जीनत चिल्लाई। इसकी करतूत पता चलेगी तो थूकोगी इस पर..आदमी गुर्राया। तू है कौन..कामिका का पति...हंगामा होने लगा। चल...उस आदमी ने अंसारी को बाहर निकाल लिया। चल थाने...ये इमारत भाईजानों की थी। जीनत चिल्लाई तो सभी बाहर निकल आए। झूमाझटकी शुरू हो गई। किन्हीं लोगों ने कामिका के पति के कपड़े फाड़ दिये। उसके साथियों का पीट डाला। कोई नहले पर दहला निकला उसने पुलिस को फोन लगा दिया। पुलिस आई और उनको लेकर थाने आ गई। कामिका के पति और उसके दोस्तों को मेडिकल करवान के नाम पर अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टर थे ही नहीं और अंसारी पर फर्जी डॉक्टर का मामला दर्ज कर लिया। अंसारी ने बाबा खान नेताजी को फोन लगाया। नेताजी ने कहा तो पुलिस उनको छोडऩे को तैयार हो गई। मामला कमजोर और बेहद हलकी धाराओं का बनाया गया। अंसारी समझ गया कि शायद कामिका न ेतो सही दवाई पी ली पर उसका पति किसी कारण से दवाई नहीं पाया होगा। रात को कामिका का अंदाज बदल गया होगा। फिर उसकी तबीयत खराब हो गई होगी। बस फिर वहीं हुआ जो होना था। अस्पताल में डॉक्टर ने हालत देखकर तजुर्बे की बिना पर सबकुछ बकर दिया होगा। कामिका ने मेरा नाम लिया होगा..सबकुछ बताया होगा। इसके बाद मारे गए गुलफाम..
रात को साढ़े दस बजे अंसारी को कह दिया कि घर चले जाइए। वो निकलता उससे पहले ही थानेदार उसके पास आया। अरे जाते-जाते एक बात सुनते जाइये...कहिए..आखिर वो दवाई कौन सी थी जो अपने बनाई थी। अगर आप बुरा न मानें तो ऐसी और दवाइयां भी बनाइये बाजार में इनकी बहुत डिमांड है। ये बिजनेस है बिजनेस, मेरी एडवाइस पर गौरजरूर फरमाइएगा। अंसारी ने सोचा- ये धंधा भी बुरा नहीं है...पर हकीकत में मर्दानगी है क्या?
बुधवार, 18 अप्रैल 2018
dance with Shivam.
Let's come, and dance with Shivam.
A dance to change the world destroy the dark past and to recreat a new future.
let's come and dance with Shivam. dance, dance, dance as Taandvam, a dance with energy and creative zeal. To destroy the deviate and the deviation of goodness.
Let's come and dance with Shivam. Dancing,dancing and dancing, Whole night, the night of shiva. Dancing on the fire of pain and self-struggle. wherever the foot takes rythm, a new creation comes up.Come o friend create a new world from destruction. Let's come and dance with shivam.
रविवार, 1 अप्रैल 2018
मौत से मुकाबला 12: पुराने मुर्दों का जागना
आत्मा को सारे राज पता होते हैं क्योंकि बंदिशें जिस्मानी होती हैं रूहानी नहीं। सेंटीपल नाम का एक युवक नार्नियो जुंदाहो नाम के तांत्रिक के पास गया। उसे एक लड़की से प्यार था जो उससे नफरत करती थी। नार्नियों ने उसे एक शोरबा दिया और कहा कि किसी तरह से ये उसे पिला देना पर यदि ऐसा न हो पाया तो आने वाली कयामत का जवाबदार वो खुद होगा। सेंटीपल खुशी-खुशी लौटा। वो जल्दी में था सो वो स्वयं सबसे पहले उस लड़की के घर जा पहुंचा। उसने लड़की से कहा कि वो इसे हमेशा के लिए छोड़कर चला जाएगा। बस वो उसके साथ थोड़ी वाइन पी ले। लड़की जिसका नाम शीबा था वो तैयार हो गई। शीबा दो गिलासों में शराब लेकर आई। इस पर सेंटीपल ने उससे कहा कि वो कुछ नमकीन भी लेकर आए। शीबा अंदर गई तो उसने शोरबा शराब में मिला दिया। शीबा बाहर आई उसके हाथ में कुछ चिप्स थे। वो उन्हें रखकर बैठ गई। सेंटीपल चाहता था कि शीबा वाइन को पी जाए। पर जो हुआ वो कुछ ऐसा था जिसको सोचा भी नहीं जा सकता था। शीबा का आंटी घर में उसी वक्त आ गई। उसने चिप्स और वाइन देखे तो रुक न सकी और वाइन गटागट पी गई। वाइन पीने के बाद उसका जी मचलने लगा। उसने सेंटीपल को ढकेल कर नीचे गिरा दिया और उसके साथ सहवास करने लगी। उसने अपने कपड़े उतारने की कोशिश की। कुछ उतरे नहीं उतरे तो उसने उनको फाड़ दिया। सेंटीपल घबराकर उसे ढकेलकर बाहर की ओर भागा। आंटी भी उसके पीछे भागी। उस छोटे से द्वीप के कस्बाई इलाके में दिनभर सेंटिपल भागता रहा और शीबा की अद्र्धनग्र आंटी उसका पीछा करती रही। इसके बाद आंटी ने आत्महत्या कर ली। कंगारू कोर्ट ने सेंटिपल को समुद्र किनारे सिर तक दफ् न करवा दिया। आती लहरों ने उसे डुबा डाला और तांत्रिक जुंदाहो को क्रूस पर चढ़ा दिया गया। बैन रस लेकर इस कहानी को सुनाता था। दूसरी दुनिया को छेडऩा आग से खेलने जैसा था। ये सीख है।
एडम धीरे से बोला- उस दिन जब हम हब्शी के घर में फंस गए थे। वो हब्शी लड़की के साथ भीतर गया जहां एक जरूरत से ज्यादा कठोर, बेतरतीब शैया पर वो दोनों दो जिस्म से एक जिस्म और एक रूह हो गए। हब्शी लड़की ने उससे कहा कि वो अपने दोनों दोस्तों और उस हब्शी की हत्या कर दे। (हमें अपनी हत्या करने की हब्शी लड़की बात पर यकीन नहीं हुआ। क्योंकि जो हत्या कर उसे छुपा सकता है वो झूठ भी बोल सकता है हमारी सहानुभूति के लिए। ) पर उसने ऐसा करने से इंकार कर दिया। लड़की ने उसे कहा कि वो उसे अपना सबकुछ दे देगी। जिस्म तो उसके हवाले है ही पैसा और ये घर भी। एडम ने इससे पूरी तरह इंकार कर दिया। इसके बाद वो लड़की गुस्से में आ गई और एडम पर सवार हो गई। वो उसे अतिरिक्त रूप से अमानवीय सहवास के लिए उत्तेजित करने लगी। एडम ने उसे धक्का मारा। उसका सिर किसी चीज से टकराकर फूट गया। वो गिर गई अचेत सी। एडम वहां से बाहर आया और हमारे साथ भाग निकला। इसके बाद शायद हब्शी वहां आया। वो अंदर गया। लड़की की लाश देखकर शायद वो घबरा गया। साथ आए लोगों ने उसे पकड़ लिया। उनमें हाथापाई हुई जिसमें हब्शी मर गया। वहां की जायदाद उनके हवाले हो गई। हम एडम से अब उतने मित्रवत नहीं रहने वाले थे जितना पहले थे। अब जोनाथन की बारी थी- उसके लिये वाक्य उभरा- एक मजबूर वेश्या का पाप, एक शोषित यूनक, जिसने भाभी के साथ पाप किया पर उसके मन की आग बुझाई। एक मजबूर पागल बहन का भाई।
जोनाथन चुप रहा। अब कहो अपनी कहानी, एडम बोला। जोनाथन बोला- उसके घर में वो मंझला है। बड़ा भाई और छोटी पागल बहन। वो एक वेश्या का बेटा है, जो न जाने किसकी हवस का परिणाम है, उसका पिता एक नामर्द था। उसके क्रूर भाई, जो उसे प्रताडि़त ही करता था, की शादी हुई पर वो उसकी पत्नी को संतुष्ट करने में समर्थ नहीं था। उसकी भाभी ने अपनी हवस मिटाने के लिए जोनाथन का उपयोग किया। जोनाथन एक अधूरा पुरुष है। भाभी के शोषण का वो शिकार रहा। पर इससे घर की इज्जत बनी रही भले ही जोनाथन की इज्जत लुटती रही। एक दिन समुद्री बुखार से उसकी मौत हो गई। पागल बहन एक अंकल के यहां रहती है, जिसके लिये वो काम करता है और पैसे भेजता है। बहन भी न जाने किस हाल में होगी। भाई कहां है उसे कुछ भी पता नहीं है? अब मेरी बारी थी- मैं घबराया हुआ था। अब गोटी घूमी जो सामने आया उसे देखकर सभी आश्चर्य में पड़ गए। गोटी ने कहा- शापित,शापित, शापित, जो जीवित ही नहीं उसका क्या व्यक्तित्व? शाप कैसा शाप? मैंने पूछा। अब चार्ट पर वाक्य उभरा। तीन दोस्त, एक मेला, एक हसीना, एक जिप्सीभविष्यवक्ता बुढिय़ा, एक दलाल हब्शी, एक खानाबदोश गडरिया, एक छलावा और शाप पेरिस, पेरिस, पेरिस। वो पूरा दृश्य मेरी आंखों में घूमा और वर्तमान मेरी आंखों में समा गया।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
कुएं का रहस्य
दोनों लापता दोस्तों का आज तक पता नहीं चला है। पर लोगों को आज भी उस सड़क पर जाने में डर लगता है। कुछ दुस्साहसियों ने वहां से गुजरने की कोशिश ...
-
बारस पर वारंट था। उस पर आरोप था कि उसने लंदन के सर रैंक के एक व्यापारी को ठगा है। इसी के साथ उस पर लगा कैनिबलइज्म यानी आदमखोरी का मामला भी फ...
-
हम सभी घबराए हुए थे। घबराएं भी क्यों नहीं हमारे चार साथी बीच समुद्र में हमारे छोटे से जहाज से गायब हो चुके थे वो भी बिना किसी सूचना के। अब...
-
कार जा ही रही थी कि सामने पत्थरों को देखकर ड्राइवर ने कार को रोका और बाहर निकला। वो पत्थर को उठाने के लिए झुका ही था कि उसके सिर पर जोरदार ट...




